{"_id":"6ade29727211e9e9e20975e5","slug":"residents-of-tara-enclave-will-hold-a-dialogue-with-the-municipal-council-secretary-on-the-28th-to-address-public-grievances-panipat-news-c-244-1-pnp1006-166598-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: तारा एनक्लेव के लोग जनसमस्याओं के हल के लिए 28 को नगर परिषद सचिव से करेंगे संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: तारा एनक्लेव के लोग जनसमस्याओं के हल के लिए 28 को नगर परिषद सचिव से करेंगे संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन श्री तारा एनक्लेव काॅलोनी के प्रधान सुभाष रमन की अध्यक्षता में रविवार को बैठक की गई। इसमें जन समस्याओं के हल के लिए 28 अक्तूबर को आरडब्ल्यूए का प्रतिनिधिमंडल नगर परिषद सचिव से मिलकर समस्याओं के समाधान के लिए संवाद करेगा।
नगर परिषद को कॉलोनी में लगाई जाने वाली स्ट्रीट लाइट्स , स्पीड ब्रेकर्स और स्टील बेंच रखवाने, कच्ची गलियों-नालियों को बनवाने के लिए सूची परिषद अधिकारियों को दी जाएगी, जिससे विकास कार्य में तेजी लाई जा सके। नगर परिषद द्वारा कॉलोनी में भेजे जा रहे सफाई कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे सफाई कार्यों पर नजर रखने के लिए एक जिम्मेदार व्यक्ति की ड्यूटी लगाने का निर्णय भी लिया गया।
दिवाली से पहले कॉलोनी की मेन रोड पर साफ-सफाई कार्य विशेष तौर पर कराया जाएगा। जल्द-से-जल्द जिला रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी से कॉलोनी की आरडब्ल्यूए का नवीनीकरण कराने का भी फैसला लिया गया। बैठक में संरक्षक पीपी कपूर, महासचिव जगबीर पंवार, कैशियर मनीष अम्बावत व रामचंद्र मौजूद रहे।