सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rekha became the strength of the family by raising animals.

Panipat News: पशुपालन कर परिवार की ताकत बनीं रेखा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Rekha became the strength of the family by raising animals.
रेखा। - फोटो : samvad
विज्ञापन
पानीपत। खोजकीपुर गांव की रेखा स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के साथ परिवार की ताकत बनीं हैं। वे अब गांव की दूसरी महिलाओं को भी जागरूक कर रही हैं।
Trending Videos


रेखा ने बताया कि वे करीब पांच वर्ष पहले गांव की अन्य महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आगे बढ़ते हुए देख प्रेरित हुई थी। उस समय उन्हें यह समझ नहीं थी कि समूह से जुड़ने से जीवन में इतना बड़ा बदलाव आ सकता है। उन्होंने भी समूह की सदस्यता ली और नियमित रूप से बैठकों में हिस्सा लेना शुरू किया। उनको बैठकों में बचत, ऋण, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिली। वे ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं हैं। ऐसे में आकर नौकरी करना संभव नहीं था। इसलिए उन्होंने पशुपालन का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शुरुआत में एक-दो पशुओं से काम शुरू किया और धीरे-धीरे इस काम को बढ़ाया। अब चार भैंस हैं। दूध और घी बेचकर अच्छा कमा रही हैं। घर के खर्च में सहयोग कर रही हैं और बच्चों की जरूरतों को भी पूरा कर रही हैं। अब वह परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में बराबरी से भागीदारी निभा रही हैं। यदि महिलाएं संगठित होकर बचत करें और छोटे-छोटे काम को अपनाएं तो वे आसानी से आत्मनिर्भर बन सकती हैं। वह केवल अपने तक सीमित नहीं हैं बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी जागरूक कर रही हैं। वह मनरेगा में काम करने वाली महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

रेखा।

रेखा।- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed