फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Relief for students in grades 9 and 10: they will now be able to study the PAL course in Hindi as well.

Panipat News: नौवीं-दसवीं के विद्यार्थियों के लिए राहत, अब हिंदी में भी पढ़ सकेंगे पाल कोर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
Relief for students in grades 9 and 10: they will now be able to study the PAL course in Hindi as well.
-गणित-विज्ञान के कठिन सवाल समझना होगा आसान, दीक्षा पोर्टल पर मिलेगा हिंदी माध्यम का विकल्प
विज्ञापन

-राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए उठाया कदम, घर बैठे अपनी गति से कर सकेंगे पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। अब विद्यार्थी गणित और विज्ञान जैसे विषयों की बेहतर समझ विकसित करने के लिए पर्सनलाइज्ड एडेप्टिव लर्निंग (पाल) कोर्स का लाभ हिंदी माध्यम में भी उठा सकेंगे। अब तक अंग्रेजी माध्यम के कारण जिन विद्यार्थियों को डिजिटल सामग्री समझने में परेशानी होती थी, उन्हें अपनी भाषा में सीखने का अवसर मिलेगा। इससे सरकारी स्कूलों के हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।

हरियाणा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह पहल की है। इसके तहत दीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध पाल कोर्स को गणित और विज्ञान विषयों में हिंदी माध्यम में भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विषयों की अवधारणाएं आसानी से समझाना और उनकी सीखने की क्षमता को बेहतर बनाना है।
विज्ञापन


अपनी गति से सीख सकेंगे विद्यार्थी
पाल कोर्स डिजिटल माध्यम से विद्यार्थियों को उनकी सीखने की जरूरत के अनुसार अध्ययन करने में मदद करता है। इसके माध्यम से विद्यार्थी अपनी समझ और गति के अनुसार विषयों का अभ्यास कर सकते हैं। गणित में सूत्रों और सवालों को समझने व विज्ञान में कठिन अवधारणाओं को स्पष्ट करने में यह सुविधा उपयोगी साबित हो सकती है। हिंदी माध्यम का विकल्प मिलने से विद्यार्थियों को भाषा की बाधा के बिना अभ्यास करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल पढ़ाई को मिलेगा बढ़ावा
इस पहल से कक्षा नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ-साथ अतिरिक्त अभ्यास करने में मदद मिलेगी। शिक्षक भी विद्यार्थियों को दीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध डिजिटल सामग्री का उपयोग करने के लिए प्रेरित कर सकेंगे। इससे कक्षा में पढ़ाए गए विषयों को दोहराने और परीक्षा की तैयारी करने में भी सहायता मिल सकती है।


हिंदी माध्यम में पाल कोर्स उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को गणित और विज्ञान के विषयों को अपनी भाषा में समझने में मदद मिलेगी। शिक्षकों को चाहिए कि वे विद्यार्थियों को दीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध इस सुविधा के उपयोग के लिए प्रेरित करें, ताकि डिजिटल संसाधनों का लाभ अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंच सके।
नीलम कुंडू, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed