{"_id":"6adb7b644ebcb60b7c085226","slug":"annual-congregation-panipat-news-c-244-1-pnp1006-166506-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सालाना समागम के तीसरे दिन रागी जत्थे ने गुरुबाणी से संगत को किया निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सालाना समागम के तीसरे दिन रागी जत्थे ने गुरुबाणी से संगत को किया निहाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास सिंह सभा में शुक्रवार को सालाना समागम का तीसरा दिन रहा। गुरु रामदास पातशाह के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे को बड़े ही भव्य तरीके से सजाया गया।
रागी जत्था अमृतसर वालों ने संगत को गुरबाणी सुनाकर निहाल किया। प्रधान हरविंदर सिंह लाडी ने बताया कि 21 से 27 अक्तूबर तक चलने वाले समागम में कीर्तन दरबार आकर्षण का केंद्र रहेगा। साथ ही 25 अक्तूबर दोपहर 12 बजे एक नगर कीर्तन निकाला जाएगा। यह नगर कीर्तन माॅडल टाउन के मुख्य मार्गों से निकाला जाएगा। संगत के लिए रोजाना गुरबाणी के बाद अटूट लंगर वरताया जा रहा है। इस मौके पर अमरजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, उपकार सिंह, अमरिंदर सिंह बलविंदर सिंह, राजिंदर सिंह, परमजीत सिंह व कुलवंत सिंह मौजूद रहे।
46