{"_id":"6ae1f66c895c4c421605ff86","slug":"review-of-sewerage-and-three-pond-system-projects-in-panchayats-along-the-yamuna-ceo-issues-directives-to-expedite-the-work-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166747-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: यमुना किनारे की पंचायतों में सीवरेज व थ्री-पॉन्ड सिस्टम के कार्यों की समीक्षा, सीईओ ने दिए तेजी लाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: यमुना किनारे की पंचायतों में सीवरेज व थ्री-पॉन्ड सिस्टम के कार्यों की समीक्षा, सीईओ ने दिए तेजी लाने के निर्देश
विज्ञापन
-जिप सीईओ डॉ. किरण सिंह ने ली यमुना एक्शन प्लान की बैठक
-लंबित कार्यों की मासिक प्रगति रिपोर्ट भेजने के आदेश
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह ने बुधवार को यमुना किनारे स्थित ग्राम पंचायतों में सीवरेज सिस्टम, थ्री-पॉन्ड सिस्टम और जल निकायों के पुनरुद्धार से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में धरातल पर आ रही व्यावहारिक समस्याओं व बाधाओं पर भी गहन विचार-विमर्श किया। अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर उनका समाधान निकालने की कही।
सीईओ डॉ. किरण सिंह ने यमुना एक्शन प्लान के तहत चल रहे और लंबित कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि जो कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाए हैं, उन्हें जल्द से जल्द शुरू कराया जाए। वहीं, लंबे समय से अटके पड़े विकास कार्यों को बिना किसी देरी के पूरा करने के आदेश दिए गए।
सीईओ ने कहा कि योजनाओं की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यों की नियमित निगरानी जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित कार्यों की मासिक प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से भेजी जाए ताकि समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्यों को समय पर हासिल किया जा सके।