फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Traffic jams on GT Road become a major nuisance during the festive season

Panipat News: त्योहारी सीजन में जीटी रोड पर जाम बना आफत, पैदल चलने तक की जगह नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
Traffic jams on GT Road become a major nuisance during the festive season
दिनभर जाम में फंसे रहते हैं वाहन, एंबुलेंस को भी नहीं मिलता रास्ता; पुलिस की तैनाती और डायवर्जन प्लान के बावजूद परेशानी बरकरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। त्योहारी सीजन में बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ के कारण जीटी रोड पर जाम आम लोगों के लिए आफत बन गया है। दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों को पैदल चलने के लिए भी जगह नहीं मिल रही। बाइक सवार और अन्य वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहने को मजबूर हैं। जीटी रोड पर जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल रही है।

बाजारों में अतिक्रमण और सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण रास्ते संकरे हो गए हैं। एक तरफ पार्क किए गए वाहन और दूसरी ओर से गुजरते वाहनों के चलते यातायात बाधित हो रहा है। शाम के समय स्थिति और खराब हो जाती है, जब कार्यालयों से लौटने वाले लोग और खरीदारी के लिए आने वाले लोग एक साथ सड़कों पर निकलते हैं।
विज्ञापन


जाम की समस्या के कारण सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को लेकर जाने वाली एंबुलेंस को हो रही है। कई बार एंबुलेंस को रास्ता नहीं मिल पाता, जिससे मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार को भी एक एंबुलेंस करीब 20 मिनट तक जाम में फंसी रही। इससे मरीज के परिजनों में रोष देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विस लेन का निर्माण कार्य बढ़ा रहा परेशानी

जीटी रोड की सर्विस लेन पर चल रहा निर्माण कार्य भी यातायात व्यवस्था में बाधा बन रहा है। कई महीनों से जारी निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। विशेषकर पैदल चलने वालों को रास्ता मिलने में दिक्कत होती है। बाजारों में दिनभर जाम में फंसने वाले वाहन चालकों का कहना है कि प्रशासन को समस्या का स्थायी समाधान निकालना चाहिए। उनका आरोप है कि हर साल त्योहारी सीजन में यही स्थिति बनती है, लेकिन ठोस कदम नहीं उठाए जाते।


त्योहारों के लिए बनाई अलग टीम

डीएसपी सुरेश सैनी ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर अलग टीम गठित की गई है, जो बाजारों और जीटी रोड पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने का काम करेगी। जाम वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और यातायात नियंत्रित करने के लिए डायवर्जन प्लान भी तैयार किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और अनावश्यक रूप से जीटी रोड पर वाहन लेकर निकलने से बचें।
27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed