{"_id":"6ae20882054dddbacf0e9a9c","slug":"vipin-panchals-expulsion-from-the-bjp-has-been-revoked-he-has-pledged-to-work-for-the-organization-with-full-dedication-panipat-news-c-244-1-pnp1006-166760-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: विपिन पांचाल का भाजपा पार्टी से निष्कासन रद्द, संगठन में पूरी निष्ठा से कार्य करने का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: विपिन पांचाल का भाजपा पार्टी से निष्कासन रद्द, संगठन में पूरी निष्ठा से कार्य करने का दिया आश्वासन
विज्ञापन
विपिन पांचाल का भाजपा पार्टी से निष्कासन रद्द, संगठन में पूरी निष्ठा से कार्य करने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। भाजपा सनौली मंडल अध्यक्ष जगबीर आर्य ने पूर्व ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विपिन पांचाल के पार्टी से निष्कासन को रद्द कर दिया है। विपिन पांचाल ने पार्टी से निष्कासन के मामले में जगबीर आर्य के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने भविष्य में संगठन में पूरी निष्ठा और लगन के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया।
मंडल अध्यक्ष जगबीर आर्य ने विपिन पांचाल द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण पर संतुष्टि जताते हुए उनके निष्कासन को रद्द करने का निर्णय लिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि विपिन पांचाल भविष्य में पार्टी की नीतियों और संगठन के प्रति समर्पित रहकर कार्य करेंगे। इस निर्णय के बाद विपिन पांचाल के लिए संगठन में सक्रिय होकर काम करने का रास्ता साफ हो गया है। पार्टी संगठन में आपसी समन्वय और कार्यकर्ताओं की भूमिका को मजबूत बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
युवा विपिन पांचाल पानीपत जिले से पांचाल समाज के जिलाध्यक्ष और निर्विरोध जिला पार्षद कुमारी शिखा पांचाल के भाई हैं। जो भाजपा पार्टी में सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। उनकी जिला पार्षद वार्ड-13 से लगते गांवों मजबूत पकड़ रखते हैं।
विज्ञापन
34