फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   RPF arrested two youths for stealing Pandrol clips.

Panipat News: आरपीएफ ने दो युवकों को पेंड्रोल क्लिप चोरी करते किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
RPF arrested two youths for stealing Pandrol clips.
पानीपत। रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे ट्रैक पर पेंड्रोल क्लिप चोरी करते दो आरोपियाें मुखीजा कालोनी निवासी सचिन कुमार और महावीर कालोनी निवासी आवेश को गिरफ्तार किया। आरोपियोंं ने 31 अगस्त और एक सितंबर को स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन से तार काटने की वारदात को भी स्वीकार किया है। आरपीएफ ने दोनों आरोपियोंं के कब्जे से 16 पेंड्रोल क्लिप बरामद की हैं, जिनकी कीमत लगभग 1600 रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

आरपीएफ थाना प्रभारी दिनेश कुमार मीणा ने बताया कि शनिवार को उनकी एक टीम गोहाना पुल की तरफ गश्त कर रही थी। इस दौरान मिली गुप्त सूचना पर रेलवे ट्रैक से सामान चोरी करने वाले दो युवकों को काबू किया। आरोपियोंं की जांच में उनमें सचिन के पास 12 व आवेश के पास से चार पेंड्रोल क्लिप बरामद हुई। आरपीएफ ने दोनों आरोपियोंं को रविवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed