{"_id":"6ad6065b9dbb70728001a7fd","slug":"sarpanchs-and-representatives-burdened-by-parivar-pehchan-patra-family-identification-document-and-income-verification-tasks-have-demanded-to-be-relieved-of-these-committee-responsibilities-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166274-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: परिवार पहचान पत्र और आय सत्यापन में दबे सरपंच, प्रतिनिधियों ने कमेटी से मुक्त करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: परिवार पहचान पत्र और आय सत्यापन में दबे सरपंच, प्रतिनिधियों ने कमेटी से मुक्त करने की उठाई मांग
विज्ञापन
बीडीपीओ शक्ति सिंह को ज्ञापन सौंपते सरपंच एसोसिएशन प्रधान टिंकू देशवाल और अन्य सरपंच। संवाद
सरपंचों ने बीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन-सनौली ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन ने कहा कमेटी में शामिल होने से गांव में आपसी गुटबाजी व विवाद बढ़ने का अंदेशा
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। सनौली खुर्द स्थित बीडीपीओ कार्यालय में ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन ने परिवार पहचान पत्र, आय सत्यापन और अंत्योदय योजना से जुड़े कार्यों से सरपंचों को मुक्त रखने की मांग की है। इसके लिए बीडीपीओ शक्ति सिंह को सोमवार को ज्ञापन सौंपा। यह कदम ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन के प्रधान प्रतिनिधि टिंकू देशवाल के नेतृत्व में सरपंचों की एकजुटता के साथ उठाया गया।
सरपंचों ने अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा गांव स्तर पर गठित कमेटी का कड़ा विरोध जताया है। इस कमेटी में सरपंचों को अध्यक्ष व सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। ग्राम सभाओं के माध्यम से आय डेटा और अंत्योदय परिवारों के सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं।
आपसी रंजिश और विवाद की आशंका
ब्लॉक सरपंच संगठन के प्रतिनिधि टिंकू देशवाल ने बताया कि परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आय का सत्यापन और अंत्योदय योजना के तहत पात्र परिवारों की सूची तैयार करना अत्यंत संवेदनशील कार्य है। इस सत्यापन का सीधा असर ग्रामीणों की पात्रता, राशन सुविधा और अन्य सरकारी योजनाओं पर पड़ता है। गांव स्तर पर सरपंचों को इस प्रक्रिया में शामिल करने से गुटबाजी, आपसी रंजिश और लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनने का पूरा अंदेशा है। इसी वजह से सभी सरपंचों ने एकमत होकर मांग की है कि इस सत्यापन कार्य के लिए विभाग अपनी अलग से कोई स्वतंत्र समिति गठित करे और सरपंचों को इस दायित्व से पूरी तरह मुक्त रखा जाए। इस अवसर पर सनौली खुर्द से संजय त्यागी, छाजपुर कलां से राजेंद्र रावल, अधमी से दलबीर रंगा, राजदीप, समरीन, सुशील कुमार और गोविंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
11