फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Scooter rider trapped in tractor's lift mechanism; critically injured.

Panipat News: ट्रैक्टर की लिफ्ट में फंसा स्कूटी सवार, गंभीर रूप से घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Scooter rider trapped in tractor's lift mechanism; critically injured.
हादसे के बाद खड़ा ट्रैक्टर और लगी भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। जीटी रोड स्थित मच्छरौली फ्लाईओवर पर बुधवार को एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित को पहले समालखा के सामान्य अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। दिल्ली के तिलक नगर निवासी रमनदीप सिंह अपनी स्कूटी पर पानीपत से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। मच्छरौली फ्लाईओवर पर पहुंचते ही उनकी स्कूटी आगे चल रहे एक ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रमनदीप ट्रैक्टर के पीछे लगी लिफ्ट में जा फंसे। हादसे के वक्त वहां से गुजर रहे एक राहगीर दंपती ने तत्परता दिखाते हुए लिफ्ट में फंसे रमनदीप को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। समालखा थाना प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed