{"_id":"6adb63c904d13e97620ad304","slug":"sector-residents-gheraoed-the-hsvp-office-warned-of-a-sustained-protest-starting-november-25-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166494-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सेक्टरवासियों ने एचएसवीपी कार्यालय का घेराव किया, 25 नवंबर से पक्के मोर्चे की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सेक्टरवासियों ने एचएसवीपी कार्यालय का घेराव किया, 25 नवंबर से पक्के मोर्चे की चेतावनी
विज्ञापन
एचएसवीपी कार्यालय पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते बलजीत सिंह। स्रोत : स्वयं
-सीवर ओवरफ्लो, दूषित पानी और लो-वोल्टेज से परेशान सेक्टरवासियों ने खोला मोर्चा
समस्याओं का हल न होने पर पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन शुरू करने का दिया अल्टीमेटम
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। हरियाणा स्टेट हुड्डा सेक्टर्स कॉन्फेडरेशन के आह्वान पर शुक्रवार को विभिन्न सेक्टरों की आरडब्ल्यूए और निवासियों ने मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर सेक्टर-18 स्थित एचएसवीपी कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। सेक्टरवासियों ने प्राधिकरण और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सेक्टरवासियों ने सीवर ओवरफ्लो, दूषित पानी और लो-वोल्टेज की समस्या रखी। इनके समाधान के लिए एक महीने का समय दिया है। कॉन्फेडरेशन ने 25 नवंबर को पक्का मोर्चा लगाने की चेतावनी दी है।
प्रदर्शन की अध्यक्षता कॉन्फेडरेशन के प्रदेश पदाधिकारी एसके त्यागी ने की और मंच संचालन जिला संयोजक बलजीत सिंह ने किया। प्रदर्शन में सेक्टर-6, 7, 8, 11-12, 13-17, 18, 24, 25 भाग-1, 29 भाग-2 और सेक्टर-40 के वासियों ने हिस्सा लिया। जिला संयोजक बलजीत सिंह ने कहा कि पिछले सात-आठ वर्षों से सीवर लाइनों और मैनहोल की आधुनिक मशीनों से सफाई नहीं कराई गई है। इससे सीवर ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहे हैं। विशेषकर सेक्टर-सात और आठ में दूषित पानी खुले में छोड़ा जा रहा है। इससे बीमारियां फैलने का अंदेशा है। इसके अलावा जलापूर्ति के पानी की गुणवत्ता रिपोर्ट प्रत्येक आरडब्ल्यूए को दी जाएं। इस मौके पर रामपत नैन, केएल राघवन, रणधीर सिंह, सत्यपाल कादियान, एपी गौतम, हवा सिंह, जयपाल सिंह, संतलाल, धर्मेंद्र अहलावत, जेपी गुलाटी, ओपी धींगड़ा, दीनानाथ गुप्ता और दिनेश बंसल मौजूद रहे।
चार गुना शुल्क वसूलने और लो-वोल्टेज का लगाया आरोप
सेक्टरवासियों ने आरोप लगाया कि एचएसवीपी नगर निगम की तुलना में चार गुना अधिक सीवर व पानी का रेट वसूल रहा है। अलग-अलग सेक्टरों को एचएसवीपी, एचएसआईआईडीसी और नगर निगम में बांटने से अधिकारी जवाबदेही से बचते हैं। इससे लोगों को चक्कर काटने पड़ते हैं। बिजली में 220 वॉट की जगह केवल 170-180 वॉट ही मिल रही है। इससे पंखे, गीजर व एसी सही से काम नहीं करते। 15-20 साल पुराने जर्जर तारों को बदलकर केबल डालने और ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की गई।
विज्ञापन
29