सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Singer Badshah's arrest and passport seizure ordered

Panipat: टटीरी विवाद में फंसे सिंगर बादशाह की गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्ती का आदेश, कार्यक्रमों पर रोक की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 14 Mar 2026 06:24 AM IST
विज्ञापन
सार

राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने पानीपत, जींद और पंचकूला पुलिस से बादशाह को तुरंत गिरफ्तार करने और  उनका पासपोर्ट जब्त करने को कहा।

Singer Badshah's arrest and passport seizure ordered
गायक बादशाह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार

टटीरी गाने के विवाद में फंसे गायक बादशाह शुक्रवार को पानीपत में राज्य महिला आयोग की सुनवाई में पेश नहीं हुए। उनके अधिवक्ता ने कहा वह एक कार्यक्रम के लिए व्यस्त हैं और कुछ समय दिया जाए। इस पर आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने पानीपत, जींद और पंचकूला पुलिस से बादशाह को तुरंत गिरफ्तार करने और  उनका पासपोर्ट जब्त करने को कहा। राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखकर पूरे देश में बादशाह के कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग की है। 

Trending Videos


बादशाह पर पहले ही प्राथमिकी दर्ज है। पानीपत निवासी नारी तू नारायणी संगठन की अध्यक्ष सविता आर्य ने उनके खिलाफ राज्य महिला आयोग में शिकायत दी थी जिसके बाद आयोग ने पंचकूला और जींद में बादशाह के खिलाफ शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनको 13 मार्च को पेश होकर पक्ष रखने लिए समन जारी किया गया था। शुक्रवार को बादशाह की ओर से उनके अधिवक्ता अक्षय दहिया आए। उन्होंने कहा कि बादशाह ने इसके लिए माफी मांग ली है। इसके बाद भाटिया ने कहा कि अब आयोग के सामने पेश न होना बेटियों का अपमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed