फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students from IB College arrive at natures classroom on the banks of the Yamuna

Panipat News: यमुना तट पर प्रकृति की पाठशाला में पहुंचे आईबी कॉलेज के विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Students from IB College arrive at natures classroom on the banks of the Yamuna
यमुना तट पर शैक्ष​णिक भ्रमण के दौरान वनस्पतियों का अध्ययन करते आईबी कॉलेज के विद्यार्थी। - संस्
- बीएससी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने वनस्पतियों का किया अध्ययन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीएससी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने वनस्पति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में यमुना नदी के तट क्षेत्र का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्राकृतिक परिवेश में जलीय एवं स्थलीय वनस्पतियों का प्रत्यक्ष अध्ययन किया और विभिन्न पौधों के नमूने एकत्रित किए।
भ्रमण के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नदी के पारिस्थितिकी तंत्र और स्थानीय जैव विविधता की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने तटवर्ती क्षेत्र में उगने वाली विभिन्न वनस्पतियों का सूक्ष्म निरीक्षण कर उनके नमूने एकत्रित किए। इन नमूनों का उपयोग महाविद्यालय की प्रयोगशाला में अध्ययन और हरबेरियम फाइल तैयार करने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने के लिए प्राकृतिक परिवेश से बेहतर प्रयोगशाला नहीं हो सकती। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुभव आधारित शिक्षा प्रदान करने की इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रमण का नेतृत्व वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. निधान सिंह और प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष पवन कुमार ने किया। उनके साथ सहायक प्राध्यापक रजनी, स्वाति, शोधार्थी योगेश शर्मा और गैर-शिक्षण कर्मचारी राममेहर शर्मा भी मौजूद रहे।
10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed