{"_id":"691f94a7ec43fa2ee60bba64","slug":"the-elder-sister-arranged-the-marriage-of-two-minor-younger-sisters-with-their-brothers-in-law-panipat-news-c-244-1-pnp1012-147455-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बड़ी बहन ने देवरों के साथ कराई नाबालिग दो छोटी बहनों की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बड़ी बहन ने देवरों के साथ कराई नाबालिग दो छोटी बहनों की शादी
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले के मतलौडा क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने अपनी बड़ी बहन पर उसका और दूसरी छोटी बहन का विवाह जबरन अपने देवरों के साथ कराने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि उसने शादी का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और उसकी पढ़ाई भी बीच में ही छुड़वा दी। जब उसने घर आने की जिद की तो बहन ने कहा कि, एक बच्चा पैदा कर दे फिर कहीं चली जाना। किशोरी ने दादी के साथ महिला संरक्षण अधिकारी के कार्यालय में शिकायत दी है। महिला संरक्षण अधिकारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बड़ी बहन और उसके ससुराल वालों को नोटिस भेजा है। मतलौडा थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी अपनी दादी के साथ महिला संरक्षण अधिकारी कार्यालय पहुंची और बहन के खिलाफ शिकायत दी। उनका कहना है कि उसकी उम्र 16 साल है और वह कक्षा 10 में पढ़ाई करती है। वह तीन बहन और एक भाई हैं। उनके पिता की वर्ष 2016 में बीमारी से मौत हो गई थी।
इसके बाद उनकी मां ने उन्हें छोड़कर दूसरी शादी कर ली। इस पर वे अपने दादा-दादी के साथ रहने लगे। इसी बीच वर्ष 2019 में दादा ने बड़ी बहन की शादी जींद जिले के एक गांव में कर दी। इसके बाद दादा की भी मृत्यु हो गई। जनवरी 2025 में बहन ने दादी को झांसे में लेकर उसका व 15 वर्षीय छोटी बहन का रिश्ता अपने देवरों के साथ करा लिया। जिस युवक से उसका रिश्ता हुआ वह 24 साल का है और खेतीबाड़ी करता है। वहीं छोटी बहन का जिससे रिश्ता हुआ वह चालक है। 14 अप्रैल को शादी का दिन तय कर दिया। उस ने कम उम्र होने के कारण शादी से इंकार कर दिया और इसकी सूचना महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी से कर दी। 12 अप्रैल को टीम ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवा दी और जबरन शादी कराने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
पति के मामा के घर बुला दो दिन बाद ही करा दी शादी : किशोरी ने बताया प्रशासन की टीम जाने के बाद उनकी बड़ी बहन उन्हें झांसे में लेकर अपने पति के मामा के घर पहुंच गई। जहां पर दोनों बहनों की जबरन शादी कराई। उसने इसका विरोध किया तो बहन और कथित पति ने उसके साथ मारपीट की। जिससे वह घर पर आ गई। इसके बाद कई बार उसे लेने के लिए पहुंचे। बड़ी बहन उस पर एक बच्चा पैदा करने का दबाव बना रही है और उसकी पढ़ाई भी छुड़वा दी। लेकिन वह आगे पढ़ाई करना चाहती है। दादी ने भी उसकी पढ़ाई को दोबारा शुरू करा दी। किशोरी का कहना है कि छोटी बहन बड़ी बहन की बातों में आकर उनके साथ रहने को तैयार है। ब्यूरो
Trending Videos