{"_id":"681d041ea4519950e90bc379","slug":"the-face-was-crushed-with-a-crowbar-then-chemicals-were-poured-on-it-panipat-news-c-246-1-sknl1019-137437-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सब्बल से चेहरा कुचला, फिर डाला था केमिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सब्बल से चेहरा कुचला, फिर डाला था केमिकल
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 09 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन

Trending Videos
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। महिला की हत्या कर बूड़िया चनेटी रोड पर खेत में फेंकने के आरोपी उसके पति व देवर को पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश किया। वहां से दोनों भाइयों नागल गांव निवासी शमीम व सगीर को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड पर आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त हथियार व अन्य सामान बरामद किया जाएगा।
अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि दोनों भाइयों ने मिलकर ही गुलशन की गला घोंटकर हत्या की थी। इसके बाद उसके चेहरे को सब्बल से कुचला था। फिर आरोपियों ने केमिकल डालकर उसका चेहरा खराब किया था। ताकि किसी को उसकी पहचान न हो। उन्हें शक था कि गुलशन के किसी और के साथ संबंध है। इसी शक के चलते उन्होंने उसकी हत्या की थी। बाद में दोनों भाई शव को खेतों में फेंककर आए थे।
चनेटी-बूड़िया रोड पर 30 अप्रैल की सुबह महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के एरिया में सर्चिंग की। कई सीसीटीवी खंगाले। पुलिस को तफ्तीश के दौरान पता चला कि जड़ौदा गेट ग्रीन विहार कॉलोनी में 30 अप्रैल से एक मकान बंद है। जांच में पता चला कि यह मकान सहारनपुर के नागल निवासी शमीम ने किराए पर लिया था। वह यहां पत्नी गुलशन के साथ रहता था।
शक होने पर पुलिस तफ्तीश करते हुए सहारनपुर के नागल पहुंची। वहां आरोपी शमीम व सगीर को काबू किया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने गुलशन की हत्या करने की वारदात कबूली। मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला शामली के थाना भवन की रहने वाली थी।
पुलिस ने किया था अंतिम संस्कार
30 अप्रैल की सुबह 30 वर्षीय महिला गुलशन का खून से लथपथ शव चनेटी बूड़िया मार्ग पर सैनी फार्म हाउस के पास खेत में पड़ा मिला। उसके चेहरे के दाहिने हिस्से पर बुरी तरह से वार किए गए थे। तब मृतका की पहचान नहीं हो पाई थी। तीन दिन तक पुलिस महिला की पहचान नहीं कर पाई थी। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और लावारिस में संस्कार करा दिया था।
दोनों आरोपियों को 11 मई तक रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किए जाएंगे। साथ ही पूरी वारदात के बारे में पता किया जाएगा। हत्या के वास्तविक कारण और भी हो सकते है। उनका भी पता लगाया जाएगा। दोनों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। -राजकुमार, प्रभारी अपराध शाखा-2 यमुनानगर।