सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The Health Department ordered two thousand syringes for the District Civil Hospital, providing relief to patients.

Panipat News: स्वास्थ्य विभाग ने जिला नागरिक अस्पताल में मंगवाईं दो हजार सिरिंज, मरीजों को राहत

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 01 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
The Health Department ordered two thousand syringes for the District Civil Hospital, providing relief to patients.
अस्पताल में इंजेक्शन लगवाता मरीज अंकित। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग ने जिला नागरिक अस्पताल में दो हजार सिरिंज मंगवा ली हैं, इससे मरीजों को राहत मिली है। अब उनको रेबीज के इंजेक्शन लगवाने के लिए बाहर से सिरिंज नहीं लानी पड़ती। जिला अस्पताल में बीते मंगलवार को सिरिंज खत्म हो गईं थीं, ऐसे में मरीजों को बाहर निजी मेडिकल स्टोर से सिरिंज खरीदनी पड़ रही थी। मरीजों की परेशानी को अमर उजाला में 30 जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अस्पताल प्रशासन ने अगले दिन ही सिरिंज की व्यवस्था की। अस्पताल में करीब दो हजार सिरिंज मंगवाई हैं, इसके साथ केंद्रीय स्टोर में भी सिरिंज की मांग भेजी है।
Trending Videos

जिले में कुत्ता काटने के मामले बढ़ रहे हैं इससे जिला नागरिक अस्पताल में रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए प्रतिदिन लगभग 40 नए मरीज पहुंचे रहे हैं। मंगलवार से मरीजों को सिरिंज न होने से परेशानी उठानी पड़ रही थी और बाहर मेडिकल स्टोर से चार रुपये की सिरिंज पांच रुपये में खरीदनी पड़ रही थी। शनिवार को अधिकारियों ने अपने स्तर पर दो हजार सिरिंज की व्यवस्था की है ताकि मरीजों को परेशानी न हो। फार्मासिस्ट मोनू ने बताया कि कुत्तों द्वारा लोगों को काटने के मामले बढ़ने लगे हैं। अस्पताल में प्रतिदिन की ओपीडी में 130 के करीब मरीज पहुंच रहे हैं। मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए दो हजार सिरिंज की व्यवस्था की गई है और हाल में अस्पताल में रेबीज के करीब 20 हजार इंजेक्शन हैं। कैराना निवासी अंकित कुमार ने बताया कि वह पानीपत बैंक में नौकरी करता है। फील्ड के काम से वह शहर में गया जहां एक कुत्ते के पिल्ले के पैरों पर उसकी गाड़ी चढ़ गई, वह चल नहीं पा रहा है। जब वह पिल्ले की मदद के लिए उसके पास गया तो बड़े कुत्ते ने उसे काट लिया। वह मंगलवार को अस्पताल में एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए आया था तो उसे बाहर मेडिकल स्टोर से सिरिंज खरीदनी पड़ी थी फिर वह इंजेक्शन लगवा पाया था जबकि शनिवार को सिरिंज होने से चिकित्सक ने उसे नंबर आते ही इंजेक्शन लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग को 30 हजार सिरिंज की मांग भेजी गई है। तब तक विभाग ने अपने स्तर पर सिरिंज मंगवाई है। अस्पताल में मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जा रही।
- डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed