सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fog prevailed in the morning and evening, chances of rain today

Panipat News: सुबह-शाम छाया रहा कोहरा, आज बारिश के आसार

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 01 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Fog prevailed in the morning and evening, chances of rain today
धुंध में जीटी रोड से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। मौसम में परिवर्तन जारी है। शनिवार को सुबह और शाम के समय कोहरा छाया रहा। दिन में धूप निकलने से कोहरे से लोगों को राहत मिली लेकिन ठिठुरन बनी रही। हवा की रफ्तार कम होने से अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने रविवार को बारिश की संभावना जताई है।
Trending Videos

माघ माह में पिछले शुक्रवार और मंगलवार को बारिश होने पर ठिठुरन बनी हुई है। कई दिन मौसम साफ रहने के बाद कोहरे ने फिर से दस्तक दी है। शनिवार को सुबह करीब 10:30 तक कोहरा छाया रहा और शाम को पांच बजे फिर से कोहरा छा गया जिससे वाहन चालकों की परेशानी बढ़ी वहीं लोगों की दिनचर्या भी अस्त-व्यस्त रही। शनिवार को हवा की रफ्तार छह किलोमीटर प्रति घंटा रहने से अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला नागरिक अस्पताल में दवा लेने पहुंचे सतीश व राजबाला ने बताया कि सुबह कोहरा होने के बाद धूप निकलने के आसार नहीं थे लेकिन दोपहर 12 बजे धूप निकलने से कोहरे से राहत मिली और वे अस्पताल में खांसी-जुकाम की दवा लेने आ पाए। दिन में हवा कम होने से अस्पताल के पार्क में ही बैठकर धूप का आनंद लिया। इस समय बारिश होने से फसलों का उत्पादन बढ़ेगा। यदि ओलावृष्टि होती है तो फसलों को नुकसान हो सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। रविवार को फिर से बारिश के आसार है। बारिश होने से तापमान में कमी आ सकती है इस समय बारिश होने से गेहूं व सरसों की फसल को फायदा होगा। किसानों को फसलों में सिंचाई करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान
रविवार 21/11
सोमवार 21/10
मंगलवार 21/9
बुधवार 21/9
वीरवार 22/9
शुक्रवार 22/9
नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में

धुंध में जीटी रोड से गुजरते वाहन। संवाद

धुंध में जीटी रोड से गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed