फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The Municipal Council sealed 10 shops.

Panipat News: नगर परिषद ने 10 दुकानों पर लगाई सीलिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Council sealed 10 shops.
संवाद न्यूज एजेंसीसमालखा। शहर के चुलकाना रोड और चुंगी नाका-रेलवे रोड पर नगर परिषद ने मंगलवार को बकाया किराया नहीं देने वाली 10 दुकानों पर सीलिंग की कार्रवाई की। नगर परिषद सचिव प्रिंस मेहंदीरता की मौजूदगी में पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने दुकानों पर नोटिस चस्पा कर उन्हें सील कर दिया।
विज्ञापन

इस बीच कुछ दुकानदारों और दो महिलाओं ने कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान दुकानदारों और नगर परिषद अधिकारियों के बीच बहसबाजी हुई, लेकिन विरोध के बावजूद सीलिंग की कार्रवाई जारी रही। नगर परिषद सचिव प्रिंस मेहंदीरता ने बताया कि तीन दुकानदारों ने 3.90 लाख रुपये जमा कराए हैं, जिसके चलते संबंधित उनकी दुकानों की सील खोलने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बकाया राशि जमा नहीं करने वाली शेष दुकानों पर भी जल्द सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। सचिव ने पुलिस को शिकायत देकर एक व्यक्ति पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकी देने का आरोप लगाया है। चौकी प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि शिकायत पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


20 दुकानों पर करीब 40 लाख रुपये बकाया
नगर परिषद के मुताबिक चुलकाना रोड, मॉडल टाउन चुंगी नाका और रेलवे रोड की करीब 20 दुकानों पर लगभग 40 लाख रुपये किराया बकाया है। दुकानदारों को तीन-चार बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिषद ने पहले चरण में करीब 9-10 दुकानों को सील करने का निर्णय लिया। परिषद के अनुसार चुलकाना रोड की दुकान-24 पर 73 हजार, दुकान-37 पर 3.15 लाख, दुकान-40 पर 6.99 लाख, दुकान-43 पर 66 हजार, दुकान-44 पर 1.48 लाख, दुकान-66 पर 2.06 लाख और दुकान-80 पर 1.13 लाख रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed