सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The police kept circling the tea shop, but the attackers fled after committing the crime.

Panipat News: पुलिस काटती रह गई चाय की दुकान के चक्कर, वारदात को अंजाम देकर भाग गए हमलावर

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 15 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The police kept circling the tea shop, but the attackers fled after committing the crime.
घटना की जानकारी देते हरीश। संवाद - फोटो : घर के अंदर पीएनजी कनेक्शन लगाते कर्मचारी।
विज्ञापन
पानीपत। असंध रोड पर शनिवार दोपहर बाद मनी एक्सचेंज पर हुए हमले में पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े हो गए हैं। हमलावर सुबह से ही वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। नौ बजे से वारदात के समय तक तीन से चार चक्कर काट चुके थे। इसकी भनक दुकानदारों को लग गई थी। पुलिस को भी इसकी सूचना दी थी, लेकिन पुलिस कार्यालय और चाय की दुकान पर चक्कर काटती रही। हमलावर वारदात को अंजाम देकर भाग गए। पुलिस ने चाय की दुकान पर पहुंचकर हमलावरों की जानकारी जुटाई है। उधर, पीड़ित ने किसी धमकी मिलने या रंजिश होने से इंकार किया है।
Trending Videos

हरीश ने बताया कि पड़ोस की बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक ने उन्हें बताया कि उनके कार्यालय पर सुबह नौ बजे से मोटरसाइकिल पर तीन युवक बार-बार आकर रुक रहे हैं, जिनकी गतिविधि संदिग्ध लग रही है। शक होने पर करीब ढाई बजे डायल 112 पर पुलिस को की सूचना दी। सूचना पर तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय के बाहर जांच कर पता चला कि संदिग्ध युवक करीब 100 मीटर दूर चाय की दुकान बैठे हैं। पुलिस टीम चाय की दुकान पर भी पहुंची। जब टीम वहां पहुंची तो हमलावर वहां से चले गए थे। पुलिस के बाद टीम यह कहकर लौट गई थी थाने में इसकी शिकायत दर्ज करा दो। हरीश ने बताया कि वह थाने में शिकायत देने के लिए कार्यालय में वापस आए ही थे की दुकान पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

हमलावरों ने दुकान पी रेडबुल व सिगरेट
वारदात के बाद पुलिस टीम ने चाय की दुकान पर पहुंचकर जांच की। दुकानदार ने बताया कि तीन लड़के दुकान पर आए थे। उनमें से पहले दो युवक चाय के अंदर आए उन्होंने रेडबुल ली। इसके बाद तीसरा युवक भी अंदर आया। दो युवकों ने अपने चेहरे ढक रखे थे। इसके बाद उन्होंने सिगरेट पी। पीने के बाद ऑनलाइन 270 रुपये की पेमेंट कर चले गए। पुलिस ने ऑनलाइन पेमेंट का रिकॉर्ड भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। जिसकी जांच की जा रही है।

कार्यालय और दुकान पर बंद थे कैमरे
मनी एक्सचेंज और चाय की दुकान पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे। हरीश ने बताया कि उनके कैमरे में अभी हार्डडिस्क नहीं थी। जब पुलिस दुकान पर फुटेज की जांच करने पहुंची तो पता चला कि दुकान के कैमरे बंद थे। क्योंकि कैमरे बिजली की डायरेक्ट सप्लाई से जुड़े थे। बिजली नहीं होने के कारण उस समय कैमरे बंद थे।

नहीं मिली कोई धमकी, न किसी से रंजिश
एक्सचेंज कार्यालय के मालिक श्याम लाल मिगलानी ने बताया कि उन्हें कोई धमकी नहीं मिली। उनकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं हैं। फिलहाल पुलिस ने उनके कार्यालय और घर पर पुलिस तैनात कर दी है।

घटना की जानकारी देते हरीश। संवाद

घटना की जानकारी देते हरीश। संवाद- फोटो : घर के अंदर पीएनजी कनेक्शन लगाते कर्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed