सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Thermal water leakage in Asan Kalan damaged crops, Deputy Commissioner visited the field

Panipat News: आसन कलां में थर्मल के पानी के रिसाव से फसल खराब, खेत में पहुंचे उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:10 AM IST
विज्ञापन
Thermal water leakage in Asan Kalan damaged crops, Deputy Commissioner visited the field
आसन कलां में खेतों में पैदल जाते उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया। स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
थर्मल (पानीपत)। आसन कलां के किसान रविंद्र ने थर्मल पावर स्टेशन के लीकेज पानी से फसल खराब होने के आरोप लगाए हैं। किसान रविंद्र ने हरियाणा विधानसभा की पिटीशन कमेटी में मुआवजे की मांग के लिए याचिका दायर की है।
Trending Videos

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को अधिकारियों की पूरी टीम के साथ किसान रविंद्र के खेत का मौका मुआयना किया। खेत तक गाड़ी नहीं पहुंच पाई तो उपायुक्त पगडंडी पर करीब 500 मीटर पैदल चलकर खेत में पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को फसल की विस्तृत रिपोर्ट बनाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि किसान की खेत संबंधी समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करना सबकी जिम्मेदारी है। आसन कलां में थर्मल के पानी से फसलों के हुए नुकसान का मौके पर निरीक्षण किया है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस पर तुरंत संज्ञान लें और विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। किसी भी किसान को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा इस समस्या का ठोस समाधान निकाला जाएगा। इस मौके पर एसडीएम इसराना नवदीप नैन, डीआरओ कनब लाकड़ा, तहसीलदार वीरेंद्र गिल, कृषि विभाग के डीडीए डॉ. परवीन गुलिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed