{"_id":"6a6fe1a3d161c475c406520c","slug":"woman-hurt-by-quarrel-swallows-poisonous-substance-panipat-news-c-244-1-pnp1012-161734-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: झगड़े से आहत महिला ने निगला जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: झगड़े से आहत महिला ने निगला जहरीला पदार्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। पति और प्रेमी के बीच मारपीट होने से आहत महिला ने नागरिक अस्पताल पास जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने तुरंत ही महिला को गंभीर हालत में जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
महिला का पति और प्रेमी दोनों की उसकी तीमारदारी में जुटे हैं। उधर, पुलिस का कहना है कि अभी तक महिला ने अपने बयान दर्ज नहीं कराए हैं। बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। समालखा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसने प्रेम विवाह किया था। उनके तीन बच्चे हैं। वह गाड़ी चलाता है। उनकी पत्नी का एक अन्य युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। करीब एक सप्ताह पहले युवक उनके घर में घुस गया था। जिस कारण उसने युवक और अपनी पत्नी की पिटाई कर दी थी।
इसके बाद पत्नी अपने प्रेमी के साथ ही चली गई थी। लेकिन, बाद में बच्चों के कारण वापस आ गई। इसी बीच सड़क हादसा होने से उसके हाथ में चोट लग गई। सोमवार को को उसकी पत्नी उसे दवाई दिलवाने के लिए पानीपत आई थी, लेकिन उसने दोपहर में नागरिक अस्पताल के पास जहर खा लिया।
विज्ञापन
जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसने फोन कर दूसरे युवक को भी इसकी सूचना दे दी। जिसके बाद वह भी नागरिक अस्पताल पहुंच गया। फिलहाल महिला का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पति और प्रेमी दोनों उसकी तीमारदारी में लगे हैं।
उधर, शहर थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि महिला के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना मिली थी। अभी उसके बयान नहीं हुए हैं। बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो