फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yashasvi from Samalkha wins gold medal at the national level in Wushu

Panipat News: वुशू में समालखा के यशस्वी ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Yashasvi from Samalkha wins gold medal at the national level in Wushu
यशस्वी। स्वयं
-पहले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल कर चुके स्वर्ण पदक
विज्ञापन


पानीपत। मेहनत, लगन और लगातार अभ्यास के दम पर समालखा के खिलाड़ी यशस्वी ने वुशू में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दिल्ली में 25 अक्तूबर को आयोजित डीएवी नेशनल वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इससे पहले भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा साबित कर चुके हैं।

इससे पहले एक अक्टूबर को फरीदाबाद में आयोजित जूनियर स्टेट वुशू चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में आयोजित डीएवी नेशनल वुशू चैंपियनशिप में भाग लिया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


यशस्वी समालखा स्थित ईगल स्पोर्ट्स एकेडमी में कोच प्रिंस राजपूत के मार्गदर्शन में वुशू का प्रशिक्षण लेते हैं। वह नियमित रूप से अभ्यास कर अपने खेल को और बेहतर बनाने में जुटे रहते हैं। कोच ने बताया कि खिलाड़ी नियमित अभ्यास, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के साथ खिलाड़ी बड़े मंच पर अपनी पहचान बना सकते हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करके यशस्वी ने साबित किया है कि वह वुशू में आगे बढ़ने की क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यशस्वी के पिता ऋषिराज एयरफोर्स से सेवानिवृत्त हैं और उनकी मां कविता गृहिणी हैं। बेटे की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। खिलाड़ी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना उनके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।
15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed