सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Pearl Chaudhary becomes the new state president of Haryana Mahila Congress

Haryana: पर्ल चौधरी बनीं हरियाणा महिला कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी मंजूरी

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 22 Feb 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पर्ल चौधरी को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अधीन महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नियुक्त करने के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।

Pearl Chaudhary becomes the new state president of Haryana Mahila Congress
पर्ल चौधरी, हरियाणा महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हरियाणा महिला कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पर्ल चौधरी की नियुक्ति की घोषणा की है। यह नियुक्ति आज 22 फरवरी को कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस रिलीज के माध्यम से की गई है।
Trending Videos

Pearl Chaudhary becomes the new state president of Haryana Mahila Congress
प्रेस रिलीज - फोटो : अमर उजाला

प्रेस रिलीज के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पर्ल चौधरी को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अधीन महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नियुक्त करने के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। यह कदम हरियाणा में कांग्रेस की महिला इकाई को मजबूत करने और संगठन को नई ऊर्जा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पर्ल चौधरी पटौदी (SC) क्षेत्र से जुड़ीं हैं और 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार रह चुकी हैं। वे वकील हैं और सामाजिक-राजनीतिक कार्यों में सक्रिय रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed