{"_id":"69ea5d6cd18f62bb440bd4ae","slug":"178-vehicles-challaned-7-impounded-under-sealing-plan-rewari-news-c-198-1-rew1001-237273-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सीलिंग प्लान के तहत 178 वाहनों के चालान, 7 इंपाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सीलिंग प्लान के तहत 178 वाहनों के चालान, 7 इंपाउंड
विज्ञापन
सीलिंग प्लान के तहत जांच करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। 10 मई को होने वाले नगर परिषद, नगर पालिका एवं पंचायती राज उपचुनाव को को लेकर पुलिस ने सीलिंग प्लान के तहत विशेष चेकिंग अभियान चलाया है।
अभियान के दौरान पुलिस ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और विभिन्न मार्गों पर नाकाबंदी कर वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 178 वाहन चालकों के चालान किए गए जबकि गंभीर नियमों की अनदेखी करने पर 7 वाहनों को मौके पर ही इंपाउंड किया गया।
कार्रवाई के तहत 5 वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगी पाई गई, 7 मामलों में ड्रिंक एंड ड्राइव, 54 वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, 28 मामलों में ट्रिपल राइडिंग, 34 वाहन बिना नंबर प्लेट, 2 मामलों में बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखा बजाने और 27 मामलों में लेन चेंज नियमों का उल्लंघन सामने आया। इसके अलावा अन्य यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर बनाए हुए है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X