सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   980 applicants applied for affordable flats, today is the last day to deposit the amount.

Rewari News: 980 आवेदकों ने अफोर्डेबल फ्लैट के लिए किए आवेदन, राशि जमा करवाने का आज आखिरी दिन

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 10 Feb 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
980 applicants applied for affordable flats, today is the last day to deposit the amount.
विज्ञापन
रेवाड़ी। हाउसिंग फॉर ऑल विभाग की तरफ से शहरी क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पात्र व्यक्तियों को फ्लैट दिए जाने हैं। इसके लिए 11 फरवरी को दस हजार रुपये की राशि जमा करवाई जानी अति आवश्यक है।
Trending Videos

एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि 980 आवेदकों ने अफोर्डेबल फ्लैट के लिए आवेदन किया था। इनमें कुछ आवेदकों को स्कीम के लिए पात्र पाया गया है। उन्होंने कहा कि जिन आवेदकों ने फ्लैट के लिए दस हजार रुपए की राशि जमा नहीं करवाई है, वे 11 फरवरी तक इस राशि को जमा करवा दें, अन्यथा उनके आवेदन को निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी तहसील के समीप गढ़ी बोलनी रोड पर बीडीपीओ ऑफिस से इस बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। एडीसी ने बताया कि विभाग के पास 254 ऐसे पात्र व्यक्तियों के नाम हैं, जिन्होंने अफोर्डेबल फ्लैट की आवेदन राशि नहीं दी है, इनकी सूची क्रिड के जोनल अधिकारी आशुतोष के पास से भी ली जा सकती है, जिनका मोबाइल नंबर 8053413311 है।
हाउसिंग फॉर ऑल विभाग द्वारा ये अफोर्डेबल फ्लैट ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पात्रों को शहर में सेक्टर 25 स्थित अमनगिनी, सेक्टर एक धारूहेड़ा व सेक्टर 23 धारूहेड़ा में आवंटित किए जाएंगे।



राशि जमा न करवाने वाले आवेदकों के आवेदन नंबर व नाम की सूची

एडीसी ने बताया कि जिन आवेदकों की राशि जमा नहीं हुई है, उनमें 298939- ऊषा देवी, 32345 मधु बाला गुप्ता, 162277-ऊषा पल्लव, 114148-राहुल, 77416-दीपक कुमार, 89782-शकुंतला, 150749- सुरेश कुमार, 23831- जेसा राम शर्मा, 66145- मालती, 165540- दीपक कुमार, 206524-सत्यनारायण, 192711-संतोष देवी, 298512-धर्मा, 125794-नौरंग लाल, 60070-संतोष, 15808-पवन कुमार, 127511-धरमबीर, 60624-गीता, 193350-सुषमा, 14188- मुकेश कुमार, 233982-कैलाश, 161781-सुभाष चंद, 136288- निर्मला, 113512-परमिला, 257859-पारुल, 232500- नीतू सैन, 188606 संगीता, 41184- कश्मीरो देवी, 41366- रेखा, 80893- अर्चना, 73622- अजय कुमार गुप्ता, 208025-सरमिला, 150420 बबीता, 14510 -केवल राम, 283739- पूरन देई, 159574-ज्योति, 164904- राजकुमार,131197- पूनम व अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed