{"_id":"698b3391722725c84e00401d","slug":"a-woman-living-in-a-live-in-relationship-with-her-fourth-lover-has-gone-missing-taking-her-belongings-with-her-rewari-news-c-198-1-rew1001-233400-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित ::::\n\nपहला पति मर गया, दूसरा छोड़ आई...चौथे के चक्कर में अब तीसरे से बेवफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित :::: पहला पति मर गया, दूसरा छोड़ आई...चौथे के चक्कर में अब तीसरे से बेवफाई
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 10 Feb 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नोट-हेडिंग और कॉपी बदली गई है। कृपया इसी का इस्तेमाल करें।
..........................................................................................................
अजब-गजब-रेवाड़ी में सहमति संबंध में रह रही महिला सामान लेकर घर से लापता, युवक ने पुलिस में दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसीरेवाड़ी। तुम किसी के भी हो नहीं सकते, तुम को अपना बना के देख लिया...किसी शायर की यह पंक्तियां लालपुर गांव के सोमदत्त के साथ सहमति संबंध में रह रही महिला पर सटीक बैठती हैं। पिछले छह माह से जिस युवती के साथ सोमदत्त सहमति संबंध में रह रहा था, वह चौथे प्रेमी के चक्कर में उसे छोड़ गई। पीड़ित युवक ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करा दी है।
लालपुर गांव के सोमदत ने बताया है कि वह पेशे से ड्राइवर है। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह अपने भाई-भाभी के साथ रहता है। उसकी शादी हो चुकी थी लेकिन जुलाई 2023 में बीमारी के चलते उसकी पत्नी का निधन हो गया।
इस बीच भाभी के गांव की एक युवती से उसकी जान पहचान हो गई। दोनों में बातचीत होने लगी फिर मिलना-जुलना शुरू हो गया। दोनों साथ घूमने-फिरने भी लगे। पिछले छह माह से दोनों उसी के घर में सहमति संबंध में रह रहे थे।
युवती ने बताया था कि उसके पहले पति की मौत हो चुकी है। इसके बाद उसने दूसरी शादी की थी लेकिन पति से अनबन के चलते वह ससुराल छोड़कर आई थी। उसका एक पांच साल का बेटा भी है, जो पहले पति के घर में रहता है।
फोन पर बोली-सो रही हूं, सीसीटीवी में युवक के साथ जाते दिखी
सोमदत ने बताया कि आठ फरवरी को वह किसी काम से दिल्ली गया था। रात 10 बजे उसकी युवती से फोन पर बात हुई। तब युवती ने कहा था कि वह सो रही है। रात करीब साढ़े 12 बजे जब वह घर पहुंचा तो दरवाजा बंद था और ताला लगा हुआ था। पड़ोस के सीसीटीवी चेक किए तो उसमें वह किसी अन्य युवक के साथ जाती दिखाई दे रही है। सोमदत्त का आरोप है कि युवती चौथे प्रेमी के चक्कर में घर का सारा सामान भी ले गई है।
भाई-भाभी ने भी तलाशा, नहीं लगा सुराग
युवती के लापता होने के बाद सोमदत्त के भाई और भाभी ने भी उसकी तलाश की। भाभी ने उसके गांव में घरवालों से जानकारी ली लेकिन उसका कुछ सुराग नहीं लगा। थक हारकर सोमदत्त ने पुलिस में गुमशुदगीदर्ज करा उसे ढूंढने की गुहार लगाई है।
वर्जन-
-सहमति संबंध में रह रही युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
-सतीश, थाना प्रभारी कसोला, रेवाड़ी।
Trending Videos