सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A teenager riding a tempo died and four others were injured when their vehicle collided with a trolley while returning from Khatushyam.

Rewari News: खाटूश्याम से लौटते समय ट्राले की टक्कर से टेंपो सवार किशोर की मौत, 4 घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 17 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
A teenager riding a tempo died and four others were injured when their vehicle collided with a trolley while returning from Khatushyam.
दुर्घटना स्थल पर खड़ा क्षतिग्रस्त लोडिंग टेंपो। संवाद - फोटो : गोंदलामऊ के उत्तर धौना गांव में तैयार पानी की टंकी।
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर रविवार की देर रात ट्राले की टक्कर से टेंपो सवार साढ़े 11 वर्षीय सुमित कुमार साहू की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। टेंपो सवार सभी यात्री खाटूश्याम के दर्शन कर गुरुग्राम लौट रहे थे।
Trending Videos

मध्यप्रदेश के जिला पन्ना के गांव पटेलपुरा निवासी मनोज कुमार साहू परिवार के साथ लोडिंग टेंपो पर सवार होकर खाटूश्याम के दर्शन करने गए थे। वह दर्शन के बाद गुरुग्राम के कासन (मानेसर) स्थित अपने किराये के मकान पर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका टेंपो रविवार रात 11 बजे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कसौला चौक के पास बाबा भारती होटल के समीप पहुंचा था कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले ने टेंपो को साइड से टक्कर मार दी। ट्राला राजस्थान के नंबर का था।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो पर सवार मनोज कुमार साहू के भांजे सुमित कुमार साहू के सिर में गंभीर चोटें आईं। टेंपो में बैठे परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटें आईं।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच ट्राला चालक मौके पर ट्राला छोड़कर भाग निकला। राहगीरों की मदद से घायलों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल सुमित कुमार साहू को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर थाना मॉडल टाउन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करवाया और मौके के फोटो भी लिए। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घायलों को अस्पताल ले जाया जा चुका था।
-
लगाया आरोप- ट्राला चालक की लापरवाही से हुआ हादसा
सोमवार को पुलिस नागरिक अस्पताल पहुंची। यहां मृतक के मामा मनोज कुमार साहू ने लिखित शिकायत दी। उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया कि हादसा ट्राला चालक की ओर से तेज गति और लापरवाही से ट्राला चलाने के कारण हुआ। उन्होंने दोषी चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

-
हर साल खाटूश्याम जाता था परिवार
मनोज कुमार परिवार के साथ 7-8 साल से मानेसर में रह रहे हैं। वह लोडिंग टेंपो चलाते हैं। वह हर साल खाटूश्याम के दर्शन करने के लिए परिवार के साथ जाते थे। इस बार भी वह परिवार के साथ खाटूश्याम धाम गए थे। सुमित हर साल मामा और अन्य रिश्तेदारों के साथ खाटूश्याम धाम जाकर दर्शन करता था। इस बार दर्शन कर सभी लौट रहे थे। रास्ते में सभी लोग बाबा के दर्शन की बातें कर रहे थे। कुछ ही देर बाद एक हादसे ने उनकी खुशियों को मातम में बदल दिया। जैसे ही हादसे की खबर गांव और रिश्तेदारों तक पहुंची, हर कोई स्तब्ध रह गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वर्जन-
पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्राला चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मौके पर पुलिस की टीम भी गई थी। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। - रतन लाल, प्रभारी, मॉडल टाउन थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed