सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Taking action, a fine was imposed on the HSVP.

Rewari News: कूड़ा जलाने के मामले में एचएसवीपी पर 25 हजार का जुर्माना

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Taking action, a fine was imposed on the HSVP.
विज्ञापन
रेवाड़ी। ब्रॉस मार्केट में कूड़ा जलाने के मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्त रुख अपनाते हुए एचएसवीपी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। विभाग को एक सप्ताह के भीतर जुर्माना राशि जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos

ब्रॉस मार्केट में बने गड्ढे में 10 मार्च को कूड़ा जलाने का मामला सामने आया था। सूचना मिलने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मामले का संज्ञान लिया और कार्रवाई करते हुए एचएसवीपी पर जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय कूड़े में आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया था। इससे पहले भी यहां कूड़े में आग लगाने की घटना में नगर परिषद की एक रेहड़ी आग की चपेट में आ गई थी।
इधर, सोमवार को एक बार फिर शहर के बस स्टैंड पर कूड़ा जलाने का मामला सामने आया। इससे बस स्टैंड पर आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और वातावरण में धुआं फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed