फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Aman Rao elected unopposed as Vice-President of Dharuhera Municipal Council; no voting took place.

Rewari News: धारूहेड़ा नगर पालिका उप प्रधान पद पर अमन राव निर्विरोध निर्वाचित, नहीं हुआ मतदान

Tue, 01 Sep 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 01 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Aman Rao elected unopposed as Vice-President of Dharuhera Municipal Council; no voting took place.
धारूहेड़ा नपा के उपप्रधान बनने पर जश्न मनाते हुए अमन राव व उनके समर्थक। संवाद
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा नगर पालिका की सोमवार को हुई बैठक में वार्ड संख्या आठ के पार्षद अमन राव को सर्वसम्मति से उप प्रधान चुना गया। इसके चलते मतदान की नौबत नहीं आई। अमन राव ने समर्थकों ने जश्न मनाया।
विज्ञापन

बैठक में नगरपालिका के प्रधान अजय जांगड़ा ने उप प्रधान के लिए अमन राव के नाम का प्रस्ताव रखा। बैठक में मौजूद सभी पार्षदों ने इसका समर्थन किया। इसके बाद अमन राव को उप प्रधान चुन लिया गया।
विज्ञापन

उपप्रधान पद के चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम जारी करते हुए ईवीएम की व्यवस्था की गई थी। एसडीएम को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था, लेकिन निर्विरोध चुनाव होने से मतदान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपप्रधान पद के चुनाव की तारीख घोषित होने के साथ ही अमन राव के समर्थक सक्रिय हो गए थे। समर्थकों ने पार्षदों से संपर्क साधने के साथ लगातार बैठकें कीं। इस दौरान अमन राव समर्थक पार्षदों के साथ धारूहेड़ा और रेवाड़ी से बाहर राजस्थान के एक शहर स्थित होटल में ठहरने की चर्चा भी हुई।

उप प्रधान चुने गए अमन राव का परिवार धारूहेड़ा के प्रतिष्ठित जेलदार परिवार से जुड़ा है। उनके दादा राव इंद्रपाल हरियाणा पर्यटन विभाग के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। परिवार की धारूहेड़ा के साथ रेवाड़ी की राजनीति में पकड़ रही है। अमन राव को विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और सांसद राव इंद्रजीत सिंह के समर्थन कीचर्चा होती रही है।


ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न
निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होते ही अमन राव के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और आतिशबाजी की। अमन राव का स्वागत किया गया तथा शहर में विजय जुलूस भी निकाला गया। समर्थकों ने उनके निर्वाचन को युवा नेतृत्व की जीत बताया। उपप्रधान पद का चुनाव निर्विरोध होने के बाद अमन राव के सामने अब नगरपालिका के कामकाज में सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी होगी। शहर में विकास कार्य, सफाई, सड़क, जल निकासी और अन्य स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर लोगों की उम्मीदें भी उनसे जुड़ी रहेंगी।

धारूहेड़ा नपा के उपप्रधान बनने पर जश्न मनाते हुए अमन राव व उनके समर्थक। संवाद

धारूहेड़ा नपा के उपप्रधान बनने पर जश्न मनाते हुए अमन राव व उनके समर्थक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed