फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Measures to prevent food adulteration were explained

Rewari News: खाद्य पदार्थों में मिलावट से बचाव के उपाय बताए

Mon, 21 Sep 2026 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Measures to prevent food adulteration were explained
रेवाड़ी। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जिला इकाई की ओर से ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राहकों के अधिकार, कर्तव्य और मिलावट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राहक पंचायत के पदाधिकारियों के सम्मान के साथ हुई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के वरिष्ठ पदाधिकारी डीपी यादव ने छात्र-छात्राओं को ग्राहक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। जिला सचिव एवं विद्यालय के सचिव धीरज शर्मा जांगड़ा ने विद्यार्थियों को खाद्य पदार्थों में मिलावट से बचाव और इसके प्रति जागरूक रहने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को कोई भी वस्तु खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, पैकिंग और संबंधित जानकारी की जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन

धीरज शर्मा जांगड़ा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आरबी यादव के नेतृत्व तथा जिला अध्यक्ष विपिन ढींगरा और संगठन मंत्री कृष्ण कुमार के मार्गदर्शन में समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अरुण गुप्ता, रामकिशोर सैनी, बिहारी लाल, एडवोकेट होशियार सिंह, मंजू यादव व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed