{"_id":"6a731f281c4e0a5b9901b550","slug":"bulldozer-razes-illegal-colony-12-dpc-structures-demolished-rewari-news-c-198-1-sroh1010-243112-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, 12 डीपीसी ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, 12 डीपीसी ध्वस्त
Wed, 05 Aug 2026 05:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 05 Aug 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
गांव लालपुर में अवैध निर्माण को गिराती टीम। स्त्रोत: प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने बुधवार को नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाते हुए गांव लालपुर में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की।
करीब चार एकड़ भूमि पर बिना अनुमति बसाई जा रही कॉलोनी में विभाग ने 12 डीपीसी, 10 चहारदीवारी, एक निर्माणाधीन ढांचा और कच्चे सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने बताया कि यह कार्रवाई महानिदेशक, नगर एवं ग्राम आयोजना, चंडीगढ़ के निर्देशानुसार की गई।
अभियान ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी और पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्लॉट खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच जिला नगर योजनाकार कार्यालय से अवश्य करें। बिना अनुमति विकसित कॉलोनियों में निवेश से आर्थिक नुकसान हो सकता है। विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।