{"_id":"6a73290886c7d985f80823c2","slug":"daksh-won-the-gold-medal-in-the-sports-competition-rewari-news-c-198-1-rew1001-243123-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खेल स्पर्धा में दक्ष ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खेल स्पर्धा में दक्ष ने जीता स्वर्ण पदक
Wed, 05 Aug 2026 05:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 05 Aug 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
स्वर्ण पदक जीतने शिक्षकों के साथ खुशी जाहिर करते दक्ष। स्रोत : स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। शहीद दीन दयाल सीएमईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसानी के कक्षा 10 के छात्र दक्ष ने 40 मीटर डिस्कस थ्रो स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
प्राचार्या डॉ. नम्रता सचदेवा ने दक्ष के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां केवल विद्यालय के लिए सम्मान का विषय नहीं होतीं, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन और अवसर मिलने से वे भविष्य में बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका सुषमा शर्मा और शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक तमन्ना ने भी दक्ष को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दक्ष ने अपनी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है और उम्मीद है कि वह आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा।