फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Couple ends lives by hanging

Rewari News: फंदे से लटक कर दंपती ने दे दी जान

Mon, 20 Jul 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 20 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Couple ends lives by hanging
मृतक अशोक कुमार और उनकी पत्नी नीलम। स्रोत : परिजन
धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। क्षेत्र के राजपुरा आलमगीरपुर गांव में शनिवार की रात अशोक कुमार (50) और उनकी पत्नी नीलम (46) अपने घर के ऊपरी कमरे में पंखे से चुन्नी के सहारे लटके मिले। रात साढ़े आठ बजे बेटा अजय ड्यूटी से लौटा तो देखा कि ऊपर के कमरे में अंधेरा है। उसने लाइट जलाई तो माता-पिता के शव को फंदे से लटकता देखा।
विज्ञापन

दंपती के फंदे से लटकने के कारण का पता नहीं चल सका है। मौके से न तो कोई सुसाइड नोट मिला है और न ही पति-पत्नी के बीच किसी प्रकार के विवाद या तनाव की जानकारी मिली है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

अशोक कुमार और नीलम अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। बड़ा बेटा अभिषेक और बेटी रीना विवाहित हैं। छोटा बेटा अजय अभी अविवाहित है। माता-पिता की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद दंपती का अंतिम संस्कार किया गया। गमगीन माहौल के बीच एक ही चिता पर अशोक और नीलम का अंतिम संस्कार किया गया। पूरे गांव में यही चर्चा रही कि साथ जीने-मरने की कसम खाई थी, एक साथ जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुलगता सवाल : ऐसा क्या हुआ कि दंपती ने यह कदम उठा लिया
-आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थितियां बनीं, जिनके चलते दंपती ने आत्महत्या करने का निर्णय ले लिया।
- आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट क्यों नहीं छोड़ा
- अशोक हृदय रोग से पीड़ित थे लेकिन क्या सिर्फ इस वजह से दोनों आत्महत्या कर सकते हैं।

वर्जन
प्रत्येक पहलू पर मामले की जांच की जा रही है। परिजनों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।-कबूल, प्रभारी, धारूहेड़ा थाना।

मृतक अशोक कुमार और उनकी पत्नी नीलम। स्रोत : परिजन

मृतक अशोक कुमार और उनकी पत्नी नीलम। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed