सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Debris dumped near Bhagat Singh's Martyrdom Memorial, residents say road blocked

Rewari News: बलिदान भगत सिंह स्मारक के पास डाला मलबा, लोग बोले- मार्ग बाधित

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Debris dumped near Bhagat Singh's Martyrdom Memorial, residents say road blocked
बलिदान भगत सिंह स्मारक पर मलबा। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रेवाड़ी। सोमवार को बलिदान भगत सिंह का बलिदानी दिवस मनाया जाना है लेकिन गांव मीरपुर स्थित स्मारक के आसपास पत्थर और रोड़ी डाल दी गई है। इस वजह से स्मारक की गरिमा प्रभावित हो रही है।
गांव मीरपुर में आर्य समाज आश्रम के सामने स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर वर्ष 2007 में ग्राम पंचायत व ग्रामीणों के सहयोग से भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई थी। यह स्थान लंबे समय से श्रद्धांजलि स्थल के रूप में जाना जाता है जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से प्रतिमा के चारों ओर पत्थर-रोड़ी डाल दी गई है जिससे न केवल गंदगी फैल गई है बल्कि गांव का आम रास्ता भी बाधित हो गया है। इससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा समीप स्थित पार्क में स्थापित महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा तक जाने का रास्ता भी प्रभावित हो रहा है।
इस मामले में बलिदान भगत सिंह यादगार युवा कमेटी के महासचिव एडवोकेट सुधीर कुमार ने जिला उपायुक्त को ईमेल के माध्यम से शिकायत भेजी है। उन्होंने मांग की है कि मामले की तुरंत जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और लबा हटवाया जाए ताकि शहीदों का सम्मान बरकरार रह सके।

सुधीर कुमार ने बताया कि इस कृत्य को शहीदों और महापुरुषों के सम्मान के विपरीत बताया। उन्होंने कहा कि 23 मार्च को राजगुरु और सुखदेव के साथ भगत सिंह का बलिदानी दिवस मनाया जाता है। इस दिन गांव के ग्रामीणों के साथ-साथ आईजीयू मीरपुर और आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग स्मारक पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed