सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand for coolers and ACs increased in the scorching heat, with sales increasing by 30 percent.

Rewari News: तपती गर्मी में बढ़ी कूलर और एसी की मांग, 30 प्रतिशत बिक्री बढ़ी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Demand for coolers and ACs increased in the scorching heat, with sales increasing by 30 percent.
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कूलर, एसी और पंखों की खरीदारी में कर रहे हैं। तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। इसका सीधा असर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार पर देखने को मिल रहा है।

पिछले एक सप्ताह के दौरान इन उपकरणों की बिक्री में 20 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदारों के अनुसार इस बार पिछले साल की तुलना में कीमतों में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूलर के दाम 400 से 700 रुपये तक बढ़ गए हैं जबकि एसी एक हजार से दो हजार रुपये तक महंगे हो गए हैं। वहीं पंखों की कीमतों में भी 200 से 400 रुपये तक की वृद्धि देखने को मिल रही है। बाजार में विभिन्न कंपनियों के सीलिंग फैन 1300 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

वहीं लोकल कंपनियों के पंखे एक हजार से 2500 रुपये के बीच बिक रहे हैं। एसी की कीमतें 25 हजार रुपये से शुरू होकर 65 हजार रुपये तक पहुंच रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार बाजार में नई तकनीक से लैस एसी, कूलर और पंखे आए हैं, जिन्हें ग्राहक काफी पसंद कर रहे हैं।
बाजार में ब्रांडेड कंपनियों के कूलरों की शुरुआती कीमत लगभग 6 हजार रुपये से शुरू हो रही है जबकि लोकल कंपनियों के कूलर 3 हजार से 6 हजार रुपये तक उपलब्ध हैं। वहीं, प्रीमियम श्रेणी के कूलरों की कीमत 18 हजार रुपये तक पहुंच रही है।
इस साल कूलरों के दामों में करीब 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी देखने को मिली है। फाइव स्टार रेटिंग वाले 1.5 टन एसी की कीमत 38 हजार रुपये से लेकर 65 हजार रुपये तक है। ऊर्जा बचाने वाले और कम बिजली खपत वाले उपकरणों की मांग सबसे अधिक देखी जा रही है।



ब्रांडेड फैन की ओर बढ़ा ग्राहकों का रुझान
बावल चौक के पास इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार राकेश का कहना है कि बढ़ती गर्मी के चलते पंखों और कूलरों की मांग में तेजी आई है। स्टार रेटिंग लागू होने से भी दाम प्रभावित हुए हैं।
मेन बाजार के दुकानदार जय यादव के अनुसार अब ग्राहकों का रुझान लोकल उत्पादों की बजाय ब्रांडेड सीलिंग और स्टैंड फैन की ओर ज्यादा हो गया है। लोकल स्टैंड फैन जहां 1 हजार रुपये से 3 हजार रुपये तक मिल रहे हैं वहीं ब्रांडेड विकल्प 2 हजार रुपये से 5 हजार रुपये के बीच उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed