{"_id":"6a0f0a6dab5f3394780d84db","slug":"instead-of-using-chemical-fertilizers-do-farming-with-natural-methods-dr-sanjeet-rewari-news-c-198-1-rew1001-238853-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"रासायनिक खाद की जगह प्राकृतिक तरीकों से करें खेती : डॉ. संजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रासायनिक खाद की जगह प्राकृतिक तरीकों से करें खेती : डॉ. संजीत
विज्ञापन
किसानों को खेती के बारे में जानकारी देते कृषि अधिकारी। स्रोत : विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो : 24
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। गांव बैरमपुर में किसान गोष्ठी में किसानों को प्राकृतिक खेती और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कृषि विभाग से डॉ. संजीत ने किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ बताते हुए कहा कि रासायनिक खाद और जहरीले कीटनाशकों के बजाय प्राकृतिक तरीकों को अपनाकर बेहतर उत्पादन लिया जा सकता है।
उन्होंने किसानों को जीवामृत, धनजीव अमृत, प्राकृतिक फंगीसाइड और प्राकृतिक कीट नियंत्रकों के उपयोग की जानकारी दी। डॉ. संजीत ने कहा कि इन तकनीकों का प्रयोग करने से फसल की गुणवत्ता बेहतर होती है और बाजार में उसका अच्छा मूल्य भी मिलता है। उन्होंने गांव बैरमपुर के किसान विक्की यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाकर वे क्षेत्र के श्रेष्ठ किसानों में शामिल हुए हैं।
दि कोसली एफपीओ के सीईओ अशोक कुमार ने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि खेती में नाइट्रोबेंजीन और फोरेट जैसी रसायनिक दवाओं का प्रयोग प्रतिबंधित है।
गोष्ठी में डॉ. रोहतास ने किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना और फसल बीमा योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर गांव बैरमपुर के सरपंच मोहित, कृष्ण कुमार, लक्ष्मी नारायण, मनोज कुमार, विजयपाल सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।