सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Nursing staff staged a two-hour strike against Renu Bhatia.

Rewari News: रेणु भाटिया के खिलाफ नर्सिंग स्टाफ ने की दो घंटे की हड़ताल

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 10 Jun 2026 04:53 AM IST
विज्ञापन
Nursing staff staged a two-hour strike against Renu Bhatia.
नागरिक अस्पताल में धन्य पर बैठी नर्सिंग स्टाफ सदस्य। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा नर्सिंग एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को सरकारी अस्पतालों के नर्सिंग स्टाफ ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया के खिलाफ दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली इस हड़ताल के दौरान आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर अस्पतालों की अधिकांश स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। धरने पर बैठे नर्सिंग स्टाफ ने कहा कि कुरुक्षेत्र में एक नर्सिंग अधिकारी के साथ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा किया गया व्यवहार अत्यंत आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी महिला कर्मचारी के बारे में अपशब्द कहना और सार्वजनिक रूप से उसकी बेइज्जती करना उचित नहीं है। नर्सिंग कर्मियों ने कहा कि रेणु भाटिया स्वयं एक महिला हैं इसलिए उन्हें महिलाओं के सम्मान और गरिमा का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

इस घटना से पूरे नर्सिंग समुदाय के मान-सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ दिन-रात मरीजों की सेवा करता है और उनके साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


माफी नहीं मांगने पर आंदोलन होगा तेज
नर्सिंग स्टाफ ने चेतावनी दी कि यदि रेणु भाटिया सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगती हैं तो प्रदेशभर के नर्सिंग कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि सम्मान और गरिमा से जुड़े इस मुद्दे पर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान नर्सिंग स्टाफ ने कुरुक्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना की कड़ी निंदा की और प्रशासन से महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन


7 जून की घटना के बाद बढ़ा विवाद
गौरतलब है कि 7 जून को कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी सिविल अस्पताल में दुष्कर्म पीड़िता के मामले की जानकारी लेने पहुंचीं रेणु भाटिया ने प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉ. सारा अग्रवाल तथा ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ को फटकार लगाई थी। इसी घटना के बाद प्रदेशभर के नर्सिंग कर्मचारियों में रोष व्याप्त है और विरोध प्रदर्शन का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed