{"_id":"697bab89c1dc3dd36d07a19a","slug":"dense-fog-slows-down-trains-delays-passengers-rewari-news-c-198-1-rew1001-232783-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: घने कोहरे में ठिठकी रफ्तार, लेट रहीं ट्रेनें, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: घने कोहरे में ठिठकी रफ्तार, लेट रहीं ट्रेनें, यात्री परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 30 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
भाड़ावास मार्ग पर सुबह 5 बजे छाया घना कोहरा। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। मौसम बदलने के साथ ही वीरवार को साढ़े 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता महज 20 मीटर रही जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। कोहरे के बीच वाहन रेंगते हुए नजर आए। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण ट्रेनें भी लेट रहीं जिससे यात्री परेशान रहे।
कोहरे के चलते सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय व राज्य मार्गों पर वाहन चालक सतर्कता के साथ वाहन चलाते नजर आए।
वाहन चालकों ने हेडलाइट और फॉग लाइट का सहारा लिया। कोहरे की वजह से दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए लोग अनावश्यक यात्रा से बचते नजर आए।
वीरवार का अधिकतम तापमान 16.5 और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार का अधिकतम तापमान 18.5 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इस प्रकार एक ही दिन में न्यूनतम तापमान में लगभग 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में गिरावट के कारण ठंड में इजाफा हुआ है।
घने कोहरे के चलते रेल यातायात भी प्रभावित रहा। अलग-अलग रूटों पर चलने वाली कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
आश्रम एक्सप्रेस 45 मिनट की देरी से पहुंची। आला हजरत एक्सप्रेस करीब 1 घंटे की देरी से चली जबकि हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 1 घंटे विलंब से पहुंची। वहीं रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन डेढ़ घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।
किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस 1 घंटे की देरी और सराय रोहिल्ला जाने वाली ट्रेन करीब 2 घंटे की देरी से पहुंची। 10 अन्य ट्रेनें भी 20 से 30 मिनट की देरी से अपने गंतव्य तक पहुंचीं। ट्रेनों की देरी के कारण रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
-
वायु गुणवत्ता में सुधार, एक्यूआई 213 रहा
क्षेत्र में वायु गुणवत्ता में आंशिक सुधार दर्ज किया गया है। अधिकतम एक्यूआई 213 दर्ज किया गया जो कि मध्यम से खराब श्रेणी में आता है। वहीं, बीते दिन एक्यूआई 325 दर्ज किया गया था जो अत्यधिक खराब श्रेणी में रहा। एक दिन में एक्यूआई में 112 अंकों की गिरावट आने से लोगों ने कुछ राहत महसूस की है। हवा की गति में बदलाव और वातावरण में नमी के कारण प्रदूषण के स्तर में यह कमी आई है।
--
30 और 31 जनवरी को सर्द हवा चलने और कोहरा छाने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 4 फरवरी तक मौसम में परिवर्तन की संभावना है। 30 व 31 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान सर्द हवा चलेगी जबकि अलसुबह और देर रात के समय कुछ क्षेत्रों में धुंध छाए रहने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट बनी रह सकती है और ठंड का असर रहेगा। 31 जनवरी की देर रात से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते मौसम में बदलाव के आसार हैं। 1 फरवरी को ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है। इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है।
Trending Videos