{"_id":"6a731a185994c587cd05edb7","slug":"drone-attack-on-reliance-terminal-relief-team-deployed-rewari-news-c-198-1-sroh1010-243107-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रिलायंस टर्मिनल पर ड्रोन से हमला, राहत में जुटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रिलायंस टर्मिनल पर ड्रोन से हमला, राहत में जुटी टीम
Wed, 05 Aug 2026 04:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 05 Aug 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
अभ्यास में पेट्रोलियम भंडारण टैंक पर हमेले की स्थित के दौरान काबू पानी की तैयारी की परख करते ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला प्रशासन के समन्वय से बुधवार को गांव भवरी स्थित रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एमसीटी रेवाड़ी टर्मिनल) में राज्य स्तरीय नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित हुई। इस अभ्यास में पेट्रोलियम भंडारण टैंक पर ड्रोन या हवाई हमले की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। इसका मुख्य उद्देश्य आपातकालीन तैयारियों और आपदा से निपटने की क्षमता को परखना था।
उप जिलाधिकारी बावल संजीव कुमार की अध्यक्षता में यह मॉक ड्रिल हुई। इसमें काल्पनिक रूप से ड्रोन हमले के बाद पेट्रोल टैंक में आग लगने की स्थिति बनी। तेल रिसाव, संभावित विस्फोट और कई लोगों के घायल होने का परिदृश्य भी तैयार किया गया। सूचना मिलते ही उद्योग की आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम ने लेवल-3 आपदा योजना सक्रिय की।
उन्होंने सायरन बजाकर सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क किया। उपायुक्त कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों को सूचना दी गई। आपात स्थिति से निपटने के लिए इंसिडेंट कमांड सिस्टम लागू किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान सभी विभागों ने आपसी तालमेल से राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया। अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाने और टैंक को ठंडा रखने का प्रदर्शन किया। पुलिस विभाग ने सुरक्षा घेरा, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घायलों के उपचार, प्राथमिक चिकित्सा और एंबुलेंस व्यवस्था का अभ्यास किया। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन संचार व्यवस्था और विभागों के बीच समन्वय की जांच करना था।