सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Home Guard Commandant arrested while taking bribe in Rewari

Haryana: रेवाड़ी में होमगार्ड कमांडेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने की कार्रवाई; 50 हजार रुपये बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 21 May 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा के रेवाड़ी में होमगार्ड कमांडेंट को विजिलेंस की टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। 

Home Guard Commandant arrested while taking bribe in Rewari
होमगार्ड कमांडेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होमगार्ड विभाग के एक इंस्पेक्टर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए इंस्पेक्टर की पहचान सुधीर के रूप में हुई है। विजिलेंस टीम ने आरोपी की मेज की दराज से रिश्वत की 50 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।

Trending Videos


होमगार्ड हवलदार की बहाली के लिए मांगी रिश्वत
नांगल उगरा गांव निवासी सुरेश कुमार होमगार्ड विभाग में हवलदार के पद पर तैनात हैं और बीते कुछ समय से निलंबित चल रहे थे। सुरेश कुमार अपनी नौकरी में बहाली को लेकर लगातार विभागीय अधिकारियों के संपर्क में थे। आरोप है कि उनकी बहाली करवाने के बदले इंस्पेक्टर सुधीर ने एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। मामला 50 हजार रुपये में तय हुआ। इसके बाद सुरेश कुमार ने पूरे मामले की शिकायत विजिलेंस विभाग को दी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस टीम ने छापा मारकर पकड़ा 
सुरेश कुमार तय योजना के अनुसार गढ़ी बोलनी रोड स्थित होमगार्ड कार्यालय पहुंचे। वहां इंस्पेक्टर सुधीर ने रिश्वत की राशि अपनी मेज की दराज में रखवा ली। पहले से निगरानी कर रही विजिलेंस टीम ने तुरंत छापा मारकर आरोपी को काबू कर लिया। टीम ने दराज से 50 हजार रुपये की नकदी बरामद कर ली। कार्रवाई के दौरान विजिलेंस अधिकारियों ने मौके पर जरूरी जांच पड़ताल की और आरोपी इंस्पेक्टर से पूछताछ शुरू कर दी। विजिलेंस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी पहले भी किसी अन्य मामले में रिश्वतखोरी में शामिल रहा है या नहीं। इस कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed