सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   It is necessary to adopt eternal and ancient spiritual teachings in Kaliyuga.

Rewari News: कलयुग में सनातन और पुरातन आध्यात्मिक शिक्षा को अपनाना आवश्यक

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 10 Feb 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
It is necessary to adopt eternal and ancient spiritual teachings in Kaliyuga.
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित सावन कृपाल रूहानी मिशन की शाखा राजिंदर आश्रम में संत कृपाल सिंह महाराज का 132वां प्रकाश पर्व मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत ध्यान अभ्यास से हुई।
Trending Videos

इसके पश्चात बाल सत्संग के बच्चों ने अत्यंत सुंदर और भावपूर्ण प्रस्तुति देकर संगत को आध्यात्मिकता से रूबरू कराया। बच्चों की प्रस्तुति को संगत ने खूब सराहा। बाल कार्यक्रम के उपरांत सत्संगकर्ता ने महापुरुषों की वाणी के माध्यम से संगत को आध्यात्मिक संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कलयुग के इस समय में सनातन और पुरातन आध्यात्मिक शिक्षा को अपनाना अत्यंत आवश्यक है, जो केवल संत-महापुरुषों की शरण में जाकर ही प्राप्त हो सकती है।
सत्संग के दौरान संत कृपाल सिंह महाराज के उपदेशों को स्मरण करते हुए बताया गया कि वे सदैव यह संदेश देते थे कि जो एक इंसान कर सकता है, वह हम सभी कर सकते हैं।
सत्संग के पश्चात सभी साध-संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य दिल्ली रोड पर स्टाल लगाकर हलवा व छोले का प्रसाद भी वितरित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधान कृष्ण गोपाल यादव, उप प्रधान काशी राम, सचिव पुरुषोत्तम शर्मा, खजांची सुभद्रा यादव, सदस्य कुलवंत यादव, मामन सिंह सैनी, लाल सिंह सरपंच, खुशीराम, सर्वसुख यादव, निर्मल सैनी, प्रवीना शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed