{"_id":"6a0ef7527fe950a68c07736d","slug":"knowledge-of-software-tools-and-techniques-rewari-news-c-198-1-rew1001-238847-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सॉफ्टवेयर टूल्स एवं तकनीकों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सॉफ्टवेयर टूल्स एवं तकनीकों की दी जानकारी
विज्ञापन
व्याख्यान में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : विवि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की तरफ से एडवांस डाटा एनालिटिक्स विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में रंजन अनेजा उपस्थित रहे।
विभागाध्यक्ष प्रो. सतीश कुमार ने वर्तमान समय में डेटा एनालिटिक्स की बढ़ती उपयोगिता तथा शोध एवं अकादमिक क्षेत्र में इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। अपने व्याख्यान के दौरान मुख्य वक्ता रंजन अनेजा ने विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को एडवांस डेटा एनालिटिक्स से संबंधित विभिन्न सॉफ्टवेयर टूल्स एवं तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
उन्होंने शोध कार्यों में उपयोग होने वाले डेटा विश्लेषण सॉफ्टवेयर के व्यावहारिक पहलुओं को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया। विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने व्याख्यान में सक्रिय सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका मुख्य वक्ता ने उत्तर दिया। इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. ऋतु कुमारी सहित विभाग के शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. ऋतु कुमारी द्वारा औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos