सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Minor in custody for fatal axe attack on Sarpanch

Rewari News: सरपंच पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में नाबालिग अभिरक्षा में

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 10 Feb 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Minor in custody for fatal axe attack on Sarpanch
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने सरपंच पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाले नाबालिग आरोपी को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने नाबालिग के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है।
Trending Videos

पांच फरवरी को गांव चौकी नंबर 2 निवासी भूपेंद्र ने अपनी शिकायत में बताया था कि सुबह करीब 7 बजे उसका भाई संदीप सरपंच खेतों की तरफ घूमने के लिए गया था। रास्ते में एक किशोर ने उसका रास्ता रोक लिया और अचानक पीछे से कुल्हाड़ी से 3-4 वार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में संदीप गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश होकर जमीन गया था। गिरने के बाद भी आरोपी ने उस पर कुल्हाड़ी से वार किए। घटना की जानकारी राहगीरों द्वारा परिजनों को दी गई।
इसके बाद गांव के लोगों की मदद से घायल सरपंच संदीप को नागरिक अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस ने नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed