सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Negligence... mustard kept getting wet in the rain, no rescue arrangements were made even after the notice.

Rewari News: लापरवाही...बारिश में भीगती रही सरसों, नोटिस के बाद भी बचाव का इंतजाम नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 21 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Negligence... mustard kept getting wet in the rain, no rescue arrangements were made even after the notice.
रेवाड़ी। अनाज मंडी में सुबह बारिश के दौरान भीगते सरसों की बोरियां। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। बीते बुधवार की शाम बारिश और ओलावृष्टि से अनाज मंडी में खुले में रखी गई सरसों को नुकसान पहुंचा था। फसल की सुरक्षा का इंतजाम नहीं करने पर वीरवार को मार्केट कमेटी के सचिव ने व्यापारियों को नोटिस जारी किया था। इसके बाद भी बचाव का इंतजाम नहीं किया और शुक्रवार को हुई बारिश में फिर सरसों से भरी बोरियां भीगती रहीं।
Trending Videos

शुक्रवार को दिनभर कभी तेज बारिश तो कभी बूंदाबांदी होती रही, लेकिन फसलों को बचाने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नजर नहीं आई। हालात यह रहे कि मंडी में खुले आसमान के नीचे रखी सरसों की बोरियां भीगती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में तिरपाल की कमी होने से सरसों को भीगने से बचाया नहीं जा सका। मंडी में सरसों की भारी आवक के बाद भी तिरपाल की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे फसल बारिश में खराब होने की कगार पर पहुंच गई है। सुरक्षा के इंतजाम न होने के कारण फसल लाने वाले किसानों को नुकसान झेलना पड़ा है।
मार्केट कमेटी सचिव ने फसल सुरक्षा का इंतजाम नहीं करने पर तीन व्यापारियों को नोटिस जारी किया था। इसके बाद भी न तो व्यापारियों ने अपनी व्यवस्था में सुधार किया और न ही प्रशासन ने सख्ती दिखाई। परिणामस्वरूप हालात जस के तस बने हैं।

व्यापारियों का कहना है कि उनके पास इतनी संख्या में तिरपाल उपलब्ध नहीं हैं कि पूरी फसल को ढका जा सके। वे बार-बार प्रशासन से अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराने की मांग कर चुके हैं लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में व्यापारी असहाय महसूस कर रहे हैं।
मौसम विभाग के अलर्ट पर भी तैयारी नहीं की गई
मौसम विभाग पहले ही बारिश का अलर्ट जारी कर चुका था। इसके बावजूद मंडी प्रशासन ने समय रहते कोई तैयारी नहीं की। यह पहली बार नहीं है जब बारिश के कारण फसल को नुकसान हुआ हो, इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी कोई सबक नहीं लिया गया। अनाज मंडी पहुंचे किसान मांढैया निवासी राजेश, कालाका निवासी विकास और लिसाना निवासी सुनील ने मांग की है कि मंडी में पर्याप्त तिरपाल की व्यवस्था की जाए। फसलों को सुरक्षित रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। मंडी में फसल को भीगने से बचाने का कोई प्रबंध नहीं है।
------

व्यापारी व्यवस्था बनाने में जुटे हैं। आवक ज्यादा होने की वजह से समस्या आ रही है। अब उठान पर जोर दिया जाएगा। इसे खुले में फसल नहीं रहेगी।- अशोक यादव, प्रधान, व्यापार संघ नई अनाज मंडी

वर्जन:
व्यापारियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं कि मंडी में व्यवस्था को अपनी तरफ से पूरी रखें। फसल को भीगने ना दें। कुछ दिनों पहले भी व्यापारियों से बातचीत हुई थी। तब भी व्यवस्था को लेकर जोर दिया गया था।-- मनीष रोहिल्ला, सचिव, मार्केटिंग कमेटी

रेवाड़ी। अनाज मंडी में सुबह बारिश के दौरान भीगते सरसों की बोरियां। संवाद

रेवाड़ी। अनाज मंडी में सुबह बारिश के दौरान भीगते सरसों की बोरियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed