सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   New sewerage line to be laid in the city before the rains, DC directs to start work soon

Rewari News: बारिश से पहले शहर में डलेगी नई सीवरेज लाइन, डीसी ने कार्य जल्द शुरू करने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 10 Feb 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
New sewerage line to be laid in the city before the rains, DC directs to start work soon
वार्ड नंबर 23 में ओवरफ्लो हो रहा सीवर। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में नई सीवरेज लाइनों के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है, इस पर करीब 150 करोड़ की राशि खर्च होगी। यह बात डीसी अभिषेक मीणा ने मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में मुख्यमंत्री की तरफ से रेवाड़ी में की गई विकास घोषणाओं की समीक्षा बैठक में कही।
Trending Videos

डीसी ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री की ओर से 372 विकास घोषणाएं की गई हैं, इनमें से 198 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं। अभी मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 85 विकास योजनाओं पर काम चल रहा है और 83 शुरूआती चरण में आना बाकी है, जिनकी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया की जो घोषणाएं अभी लंबित हैं, उनमें एक बड़ी योजना रेवाड़ी शहर के सीवरेज सिस्टम की है। डीसी ने बैठक में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को शहर की सीवरेज लाइनों का काम जल्दी शुरू करवाने के निर्देश दिए हैं।
पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. नसीब सिंह ने बताया कि कनोरी में वेटरनिरी डिस्पेंसरी का निर्माण होगा, जिस पर 32.58 लाख की राशि खर्च होगी। यह कार्य शीघ्र आरंभ हो जाएगा।

गांव मोतला कला में 6 करोड़ 63 लाख की लागत से जलघर का निर्माण करवाया जाएगा। इसकी निविदा आवंटित कर दी गई है। इसी प्रकार गांव डूंगरवास में पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन तथा गांव गोपालपुरा में जलघर व पाइप लाइन बिछाने का काम करवाया जाएगा।
- अशोक यादव, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग


धारूहेड़ा में पीएचसी का निर्माण करवाने के लिए तीन एकड़ भूमि की आवश्यकता
बैठक में डीसी अभिषेक मीणा ने निर्देश दिए कि धारूहेड़ा में पीएचसी का निर्माण करवाने के लिए तीन एकड़ भूमि की आवश्यकता है जिसके लिए भूमि का निर्धारण नहीं हुआ, इस काम को जल्दी करवाया जाए। उन्होंने डीआरओ को निर्देश दिए कि धारूहेड़ा में राजस्व विभाग की जमीन पर कोई नाजायज कब्जा है तो नोटिस जारी कर उनको हटवाया जाए। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सतेंद्र श्योराण ने बताया कि जिला पुस्तकालय के लिए जेल के समीप भूमि चिन्हित कर ली गई है। जल्दी ही वहां उच्चतर शिक्षा विभाग के तत्वावधान में डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed