सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Om Prakash takes over as IGP, South Range

Rewari News: ओम प्रकाश ने संभाला साउथ रेंज के आईजीपी का कार्यभार

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Om Prakash takes over as IGP, South Range
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


रेवाड़ी। वर्ष 2006 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ओम प्रकाश नरवाल ने वीरवार को साउथ रेंज रेवाड़ी के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वह हरियाणा आर्म्ड पुलिस (एचएपी) मधुबन में आईजीपी पद पर तैनात थे।
कार्यभार संभालते ही आईजीपी ओम प्रकाश नरवाल ने साउथ रेंज के जिलों की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और अपराध नियंत्रण को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीपी ने महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध रोकथाम और ट्रैफिक प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़ी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साउथ रेंज के करीब 4500 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी टीम भावना के साथ काम करेंगे और क्षेत्र में सुरक्षित व भयमुक्त वातावरण तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed