{"_id":"698b2fbc3a4d08ae9f030189","slug":"para-commando-sachin-chauhan-was-welcomed-by-the-villagers-with-drums-and-trumpets-rewari-news-c-198-1-rew1001-233394-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पैरा कमांडो सचिन चौहान का ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पैरा कमांडो सचिन चौहान का ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 10 Feb 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
पैरा कमांडो सचिन चौहान का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
कुंड। भारतीय सेना की पैरा स्पेशल फोर्सेस के जांबाज सैनिक लाल सचिन चौहान के अपने पैतृक गांव कुंडल पहुंचने पर क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया।
सेना मेडल (वीरता पदक) से सम्मानित हुए पैरा कमांडो सचिन चौहान का ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और भारत माता के जयकारों के साथ स्वागत किया। गांव की सीमा से लेकर उनके निवास तक ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव एवं पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने पैरा कमांडो सचिन चौहान को पगड़ी पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि सचिन चौहान ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की परवाह किए बिना आतंकवादियों का सामना किया और उन्हें करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अहीरवाल की धरती सदैव वीरों की जननी रही है और सचिन चौहान ने इस परंपरा को और गौरवान्वित किया है।
इस अवसर पर सरपंच डॉ. रामफल, पूर्व सरपंच मनोज पहलवान, पूर्व सरपंच चंद्रप्रकाश, रतन सिंह चौहान, समाजसेवी जीतपाल नीटू चौहान, निहाल चौहान, उदयवीर चौहान, और कई लोग उपस्थित रहे।
Trending Videos