सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Plantation and competitions organized on World Earth Day

Rewari News: विश्व पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण व प्रतियोगिताओं का आयोजन

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Plantation and competitions organized on World Earth Day
निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र-छात्राएं।स्रोत:स्कूल
विज्ञापन
बावल। गांव सुठाना स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम के साथ-साथ निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Trending Videos

विद्यालय प्रभारी आरपी सिंह दहिया ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग कम करने और अधिक से अधिक पौधरोपण करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डाइट से वरिष्ठ प्रवक्ता रवींद्र प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए पृथ्वी को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने का संदेश दिया।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से अतिथि का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर विद्यालय राजेश वशिष्ठ, सुनीता यादव, रचना यादव, भारती सिरोहा, भारती हिंदी, नेहा, पूनम, ओमपाल ढिल्लों सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed