{"_id":"69b6c3f0a820dc027f097d7a","slug":"rain-brings-relief-from-the-heat-but-mustard-crop-affected-rewari-news-c-198-1-rew1001-235088-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बारिश ने दिलाई गर्मी से मिली राहत, सरसों की फसल प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बारिश ने दिलाई गर्मी से मिली राहत, सरसों की फसल प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
सुबह के समय बारिश के बाद का नजारा। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह हुई तेज बारिश से मौसम ठंडा हो गया। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही बादल हटे और तेज धूप निकल आई। पूरा दिन तेज हवाएं भी चलती रहीं। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। हालांकि सरसों फसल की कटाई प्रभावित हो गई।
रविवार को अधिकतम तापमान करीब 32 और न्यूनतम तापमान लगभग 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह बारिश से पहले कुछ क्षेत्रों में हल्की ओलावृष्टि की भी जानकारी सामने आई है। वहीं, दूसरी ओर बारिश का असर किसानों के काम पर भी पड़ा। कोसली क्षेत्र में सुबह हुई बारिश के कारण किसानों की सरसों की कटाई का कार्य रुक गया।
कई किसानों ने खेतों में कटी हुई फसल रखी हुई है जिससे उन्हें बारिश के कारण नुकसान की चिंता सताने लगी है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह खराब रहा तो कटी हुई फसल को नुकसान हो सकता है।
बिजली गिरने से एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
कोसली कस्बे में बारिश के दौरान बिजली गिरने की घटना भी सामने आई। बिजली गिरने से एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया जिससे आधे शहर और नई बस्ती कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अचानक बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली कटौती के कारण कई क्षेत्रों में पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो गई। मोटर और ट्यूबवेल नहीं चलने से लोगों को पीने के पानी तक के लिए परेशान होना पड़ा। इस संबंध में बिजली निगम का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना मिलने के बाद कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है। नया ट्रांसफार्मर लगाने की व्यवस्था की जा रही है और संभावना है कि सोमवार तक बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
16 मार्च के दौरान विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। राहत की उम्मीद अभी कम है क्योंकि 18 मार्च से एक और नया और अधिक सशक्त पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से 19 से 21 मार्च के दौरान हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली के अधिकतर स्थानों पर मौसम विभाग ने अंधड़, आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार इस दूसरे दौर में ओलावृष्टि की तीव्रता अधिक हो सकती है। यह बदलाव उन किसानों के लिए चिंता का विषय है जिनकी सरसों की फसल मंडी में पड़ी है या कटाई के लिए तैयार खड़ी है।
Trending Videos