{"_id":"69b7d9461c9e127242058342","slug":"video-one-person-died-and-four-were-injured-in-a-road-accident-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: ट्राले ने टेम्पो को मारी टक्कर, 11 साल के लड़के की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: ट्राले ने टेम्पो को मारी टक्कर, 11 साल के लड़के की मौत
दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में साढ़े 11 वर्षीय लड़के की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए।
मध्य प्रदेश के जिला पन्ना के गांव पटेलपूरा निवासी मनोज कुमार साहू अपने परिवार के साथ लोडिंग टेंपो में खाटूश्याम के दर्शन कर वापस गुरुग्राम के कासन (मानेसर) स्थित अपने किराये के मकान पर लौट रहे थे।
रविवार रात करीब 11 बजे जब उनका वाहन दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कसौला चौक के पास बाबा भारती होटल के समीप पहुंचा। इस दौरान सामने से आ रहे एक ट्राले ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टेंपो की तरफ साइड दबा दी। ट्राला राजस्थान नंबर का था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो पलट गया।
हादसे में मनोज कुमार साहू के भांजे सुमित कुमार साहू के सिर में गंभीर चोट लग गई। टेंपो में बैठे परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटें आईं। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच ट्राला चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर भाग निकला। राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल सुमित कुमार साहू को मृत घोषित कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।